फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: टीकाकरण में जम्मू जिला सबसे ऊपर, 81 हजार 660 लोगों को लगी वैक्सीन

Fri, 09 Apr 2021 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कोविड टीकाकरण में राजधानी जिला जम्मू सबसे ऊपर है। अब तक 83 दिन के अभियान में जम्मू जिले में सर्वाधिक 2 लाख 36 हजार 522 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1 लाख 43 हजार 413 लोगों को वैक्सीन दी गई है। वहीं इसमें 29 हजार 229 हेल्थ केयर वर्कर्स और 63 हजार 880 फ्रंटलाइन वर्कर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में 11 लाख 79 हजार 127 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग से 6 लाख 7 हजार 441 और कश्मीर से 5 पांच 71 हजार 686 लोग शामिल हैं। प्रदेश में गुरुवार को जम्मू संभाग में 37 हजार 912 और कश्मीर संभाग में 43 हजार 748 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। इसमें जम्मू के 69 हेल्थ केयर वर्कर्स, 1098 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 आयु से अधिक आयु वर्ग में 12 हजार 415 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
कोविड वैक्सीन लेने के लिए चिकित्सा केंद्रों पर प्रतिदिन लाभार्थियों की भीड़ पहुंच रही है। प्रदेश में तेजी से कोविड संक्रमण के प्रसार को देखते हुए वैक्सीन की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है। वैैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए वैक्सीन केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है।

4 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर जिले में अब तक 7804 हेल्थ केयर वर्कर्स, 22676 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 आयु से ऊपर वाले वर्ग में 38670 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। लेकिन नए संक्रमित मामलों में श्रीनगर जिला सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में श्रीनगर के बाद जिला जम्मू, बडगाम और बारामुला सबसे अधिक संक्रमण से प्रभावित हैं। इन जिलों में फास्ट ट्रैक मोड पर वैक्सीन का विस्तार किया गया है। अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में प्रतिदिन एक लाख वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें