फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा गया बुरहान वानी का चचेरा भाई इम्तियाज: जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी बोले- वेल डन बॉयज

Fri, 09 Apr 2021 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
बुरहान वानी का चचेरा भाई इम्तियाज मारा गया - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अंसार गजवा-तुल हिंद के कमांडर इम्तियाज शाह को मार गिराया है। इम्तियाज घाटी में आतंक का पर्याय रहे बुरहान वानी का चचेरा भाई है। घाटी में चल रही दो मुठभेड़ों में अब तक सात आतंकी मारे गए हैं। जिसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एस.पी वैद ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को बधाई दी है। उन्होंने इस सफल ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों का उत्साहवर्धन करते हुए 'वेल डन बॉयज' कहा।

आगे की स्लाइड में जानिए आतंकवाद के पोस्टर बॉय बुरहान वानी के खात्मे की कहानी



 
विज्ञापन

2 of 6
बुरहान वानी - फोटो : सोशल मीडिया
बुरहान वानी ने 16 साल की उम्र में आतंक का रास्ता अपना लिया था। घाटी स्थित आतंकी संगठन हिजबुल के संपर्क में आने के बाद बुरहान को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा गया। सुरक्षाबलों के लिए मन में गहरी नफरत रखने वाला यह आतंकी 2010 में हिजबुल में शामिल हुआ था।




 
विज्ञापन

3 of 6
बुरहान वानी - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर वापस आकर बुरहान ने घाटी के युवाओं को फुसलाकर आतंक के रास्ते पर लाना शुरु कर दिया। एक के बाद एक कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने के चलते यह जल्द ही आतंक का आका बन गया। आतंक के उस दौर में बुरहान कश्मीर का मोस्ट वांटेड आतंकी था।

 

4 of 6
बुरहान वानी - फोटो : सोशल मीडिया
बुरहान ने कश्मीर में आतंकवाद की एक नई स्टाइल को जन्म दिया। वह कश्मीरी युवाओं से सुरक्षाबलों के हथियारों को छिनवाता था। इसके पीछे मकसद यह होता था कि एक बार हथियार छीनने की घटना में शामिल हुआ युवा भागकर वापस नहीं जा सकेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बुरहान वानी - फोटो : सोशल मीडिया
पुलवामा जिले के त्राल इलाके के शरीफाबाद का रहने वाला बुरहान संपन्न कुनबे से ताल्लुक रखता था। बुरहान के समर्थकों ने उसके नाम पर एक क्रिकेट टीम भी बना रखी है। बुहरान कश्मीर घाटी का पहला ऐसा आतंकी था जिसने आतंकवाद की पौध रोपने के लिए सोशल मीडिया का जमकर उपयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुरहान वानी - फोटो : Amar Ujala
आतंक के पोस्टर बॉय के रूप में अपना जाल फैलाने के लिए और युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग करता था। कश्मीरी युवाओं को रिक्रूट करने के लिए वह फेसबुक-वॉट्सऐप पर वीडियो और फोटो पोस्ट करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें