फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

विज्ञापन
1 of 11
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अकसर पाकिस्तानी रेंजरों से लोहा लेने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान भी क्रिकेट में मिली जीत पर खुशियां मनाने से नहीं रोक सके।
(फोटोः सोशल मीडिया)
विज्ञापन

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

2 of 11
बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार मैच समाप्त होने के बाद जवानों ने आपस में मिठाइयां बांटीं और गले लग खुशी का इजहार किया।
(फोटोः सोशल मीडिया)
विज्ञापन

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

3 of 11
सुबह से ही जवान मैच को लेकर काफी उत्सुक नजर आए। यही हालत सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच देखने को मिला। मैच समाप्त होने के बाद लोग सड़कों पर निकल आए और खुशियां मनाने लगे।
(फोटो: ANI)

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

4 of 11
मैच में जीत के बाद जश्न मनाते हुए बीएसएफ के जवान।
(फोटो: ANI)

आगे की तस्वीरों में देखें: जम्मू में कैसे मना जीत का जश्न-
विज्ञापन

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

5 of 11
संडे की छुट्टी। सूने बाजार। भारत-पाक के बीच हाई वोल्टेज विश्व कप का मैच। सड़कों से वाहनों का गायब शोरगुल। मंदिरों के शहर जम्मू में रविवार की सुबह से लेकर शाम तक का यह नजारा दिखा, लेकिन प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर जीत मिलते ही शाम को सारा सूनापन गायब हो गया।
विज्ञापन

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

6 of 11
हाथों में तिरंगे, जिस्म पर टीम इंडिया का टी शर्ट और जुबान पर भारत माता की जय के जयकारों के साथ युवकों की टोलियां सड़कों पर आ गईं। आतिशबाजी से मानो दिवाली से पहले ही दिवाली मन गई।
विज्ञापन

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

7 of 11
बाइकों पर सवार युवक ढोल की थाप और तिरंगों के साथ खुशी का इजहार करते नजर आए। ढोल की थाप चारों ओर गूंजती रही। बड़ों के अलावा बच्चों की टोलियां भी हो-हल्ला कर खुशियां मनाती रहीं। देर शाम तक पूरा शहर जीत के जश्न में डूबा रहा।

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

8 of 11
मैच के दौरान लोग घरों, दुकानों और दफ्तरों में टीवी पर मैच देखने में लगे रहे। संडे की छुट्टी होने के बावजूद सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा पसर गया था। रोमांचक और दिल की धड़कनों को तेज कर देने वाले मुकाबले का गवाह बनने के लिए शहरवासी दिनभर टीवी सेटों से चिपके रहे।

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

9 of 11
हालत यह थी कि भारत की बल्लेबाजी के दौरान नाश्ता और लंच भी बिस्तर पर ही हुआ। यह हालत दुकानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी थी। अधिकांश ने दुकानें बंद करके रोमांचक मुकाबले का मजा लूटा। होटलों रेस्तराओं में भी यही हालत था।

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

10 of 11
शाम को भारत की पाक पर विश्व कप में छठी जीत के साथ ही पूरे शहर में जश्न शुरू हो गया। शहर के लगभग हर कोने में तिरंगे लहराए। हर किसी ने टीम इंडिया की जीत का एक दूसरे से गले लगकर बधाई दी।
विज्ञापन

PIX: बॉर्डर पर जवानों ने भी मनाया भारत की जीत का जश्न

11 of 11
शहर के शास्त्री नगर, गांधीनगर, तालाब तिल्लो, ज्यूल, पुराने शहर, जानीपुर, न्यू प्लाट आदि इलाकों में टीम इंडिया की जीत की गूंज रही। टीम को 300 स्कोर तक ले जाने में अहम बने विराट कोहली और सुरेश रैणा की भी जमकर बल्ले बल्ले की गई। युवाओं ने जीत के बाद दावतें उड़ाईं। शाम को रेस्तराओं में भी टीम इंडिया की जीत छाई रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें