फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर का मौसमः बारिश होते ही खुशनुमा हुईं वादियां, विभाग ने दी यह चेतावनी, देखें तस्वीरें

Thu, 05 Sep 2019 01:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात हुई बारिश ने उमस से कुछ राहत दी है। इससे तापमान में गिरावट आई। रात करीब 12 बजे हुई बारिश 15 से 20 मिनट तक रही। इससे पहले तेज हवाएं चलीं। ये बारिश धान की फसल के लिए भी लाभदायक है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार वीरवार को भी जम्मू और कश्मीर में कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू का मौसम - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिन से बारिश न होने से तपिश के साथ उमस बढ़ी है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत हल्के बादलों से हुई थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया था। दोपहर को तीखी धूप के बीच उमस ने परेशान किया। तपिश और उमस का असर बाजार की खरीदारी पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
कुछ ऐसा है गुलमर्ग का मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 75 रहने से उमस ने पसीने छुड़ाए लेकिन रात की बारिश ने कुछ राहत दी।  

 

4 of 5
जम्मू में बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 5.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 87 रहने से उमस से राहत नहीं मिल पाई है। कश्मीर में भी कई हिस्सों में दिन का तापमान 32 डिग्री के ऊपर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम साफ रहने से कश्मीर में तपिश में बढ़ोतरी हुई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडे रहने वाले काजीकुंड में भी दिन का पारा सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में तपिश के साथ उमस बढ़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें