फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव, तस्वीरों में देखें मतदान को लेकर उत्साह

Sat, 28 Nov 2020 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 11
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : बासित जरगर
अनुच्छेद 370 और 35ए हटने व केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव हो रहे हैं। खास बात यह है कि अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए बने गुपकार गठबंधन में शामिल नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी एवं पीपुल्स कांफ्रेंस पहली बार मिलकर चुनाव मैदान में उतरे है। 
 
विज्ञापन

2 of 11
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : बासित जरगर
राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस भी मैदान में हैं। डीडीसी चुनाव आठ चरणों में होंगे। 19 दिसंबर को आखिरी चरण होगा। 22 दिसंबर को काउंटिंग होगी। वहीं, आज डीडीसी और पंचायत एवं शहरी निकाय के उपचुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन ठंड की वजह से मतदाताओं में कम उत्साह देखने को मिला। 
 
विज्ञापन

3 of 11
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : बासित जरगर
पहले चरण में 1,475 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। पहले चरण में 296 प्रत्याशी डीडीसी चुनाव में अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें से 172 प्रत्याशी कश्मीर घाटी के है जबकि 124 उम्मीदवार जम्मू क्षेत्र में खड़े हैं। पंचायत उपचुनाव में 899 प्रत्याशी पंच के लिए लड़ रहे हैं जबकि 280 प्रत्याशी सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 2,644 मदतान केंद्र बनाए गए हैं और पहले चरण में 7,03,620 मतदाता पंजीकृत हैं।
 

4 of 11
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता - फोटो : बासित जरगर
प्रशासनिक स्तर पर मतदान सफल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा में मतदान हो रहा है।  शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
विज्ञापन

5 of 11
जिला विकास परिषद की 43 सीटों पर मतदान - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में डीडीसी चुनाव के पहले चरण में वोटिंग करने के बाद मतदाताओं में उत्साह देखा गया। उधमपुर में एक बूथ पर वोटिंग की तस्वीरें
 
विज्ञापन

6 of 11
हरवान इलाके की तस्वीरें - फोटो : एएनआई
जिला विकास परिषद चुनाव में पहले चरण की वोटिंग जारी है। श्रीनगर जिले के हरवान इलाके की तस्वीरें।
 
विज्ञापन

7 of 11
मतदान के बाद मतदाता - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जारी है। अखनूर इलाके की तस्वीरें।
 

8 of 11
शमसाबाद में वोटिंग की तस्वीर।  - फोटो : एएनआई
केंद्रशासित प्रदेश में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। बडगाम जिले के खानसाहिब तहसील में शमसाबाद में वोटिंग की तस्वीर। 
 

9 of 11
बडगाम जिले में एक मतदान केंद्र की तस्वीर - फोटो : एएनआई
जिला माध्यमिक विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण में वोट देने के लिए मतदाताओं की लाइन लगी है। बडगाम में सरकारी माध्यमिक विद्यालय रायथान में एक मतदान केंद्र की तस्वीर
 

10 of 11
गोरखाल स्कूल और ग्राम पंचायत घर की तस्वीर - फोटो : एएनआई
जम्मू जिले के अखनूर में गरखल गांव में डीडीसी चुनाव के पहले चरण के मतदान में मतदाता जमकर वोट कर रहे हैं। गोरखाल स्कूल और ग्राम पंचायत घर की तस्वीर
 
विज्ञापन

11 of 11
डोडा जिले में मतदान की तस्वीरें - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में जिला विकास परिषद (DDC) चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। डोडा के जिला विकास आयुक्त ने कहा कि भलसा और चंगा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। मतदाता उत्साह के साथ वोट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें