कश्मीर घाटी में इस सीजन में नवंबर से ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला लगातार जारी है। घाटी के लोगों को गर्मियों में इसका लाभ मिलेगा। वहीं विशेषज्ञ चिलेकलां में इतनी भारी मात्रा में हो रही बर्फबारी स्थानीय लोगों के लिए वरदान मान रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर समेत घाटी के लगभग सभी इलाकों में मंगलवार तड़के से ही मौसम खराब देखने को मिला। जहां श्रीनगर में सुबह हल्की बर्फबारी के बाद बारिश का सिलसिला जारी रहा, वहीं घाटी के ऊपरी इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी जारी रही।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली
- फोटो : बासित जरगर
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग पहलगाम, सोनमर्ग, अफरवट जोजिला पास, साधना टॉप, राजदान पास, गुरेज, शोपियां और अनंतनाग के ऊपरी इलाकों और पीर पंजाल की पहाड़ियों पर दिन भर बर्फबारी होती रही। हार्टीकल्चर विभाग के निदेशक ऐजाज अहमद भट ने बताया कि बर्फबारी और बारिश किसान के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।
4 of 5
कश्मीर में भयंकर ठंड
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा बर्फबारी होगी, उतना लाभ गर्मियों में मिलेगा। भट के अनुसार ऐसे मौसम के चलते फलों को विशेष तौर से सेब को लगने वाली स्कैब की बीमारी समेत अन्य कई बीमारियों के कीड़े भी नहीं पनपते हैं।
पश्चिमी दबाव से 8वीं बार बर्फबारी
घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी सात नवंबर को हुई थी। वहीं मंगलवार को सीजन की आठवीं बर्फबारी दर्ज की गई। घाटी पर पश्चिमी दबाव का असर देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिक मानते हैं कि इस सीज़न के दौरान होने वाली बर्फबारी का लाभ गर्मियों में देखने को मिलेगा। इससे जल स्तर अच्छा रहेगा।