फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान भेजता था युवक, दुबई की लड़की के नाम से बनी फेसबुक आईडी से हुई थी दोस्ती

Fri, 09 Oct 2020 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक सीमावर्ती इलाकों से संवेदनशील तस्वीरें खिंचवाता था और उन्हें पाकिस्तान भेजता था। 2018 से वह तस्वीरें पाकिस्तान भेज रहा था। इसके बदले उसे वहां से पैसे दिए जाते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI
आपको बता दें कि सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव से पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से चार मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी कई माह से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। पाकिस्तान की आईएसआई से तार जुड़े होने की जानकारी पुख्ता होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : Social Media
 बताया जा रहा है कि युवक को फेसबुक पर दुबई की एक लड़की के नाम से बनी आईडी से पहले दोस्त बनाया गया और फिर सीमावर्ती इलाकों से संवेदनशील तस्वीरें मंगवाई गईं। आरोपी के खाते में कई बार पैसे ट्रांसफर होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने एनिमी एजेंट्स ऑर्डिनेंस (दुश्मन एजेंट्स अध्यादेश) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ तेज कर दी है।  
 

4 of 5
Jammu Kashmir Police - फोटो : फाइल, अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां पिछले कई महीनों से इस युवक की गतिविधियों को ट्रैक कर रहीं थीं। पुख्ता इनपुट मिलने के बाद कुछ जानकारियों की पुष्टि करने के लिए साइबर सेल से संपर्क किया गया। साइबर सेल से पुष्टि होने के तुरंत बाद युवक को सीमावर्ती गांव अबताल काटला से हिरासत में ले लिया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
खाते की की जा रही जांच
खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 21 वर्षीय युवक के खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर होने की बात भी सामने आई है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है। युवक के साथ एक लड़की की फेसबुक आईडी से संपर्क किया गया। खाते में कई बार पैसा ट्रांसफर और सांबा से तस्वीरें खींच बताए गए पते पर भेजने का क्रम चलता रहा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें