तीन फरवरी को तड़के सेना के पास मदद के लिए एक फोन कॉल आई। बारामुला के जबरी गांव से फोन करने वाले ने गांव की एक गर्भवती महिला को पेश आ रही समस्या के बारे में बताया। उस व्यक्ति ने सेना को बताया कि खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण महिला को अस्पताल तक ले जाने में दिक्कत हो रही है। कोई साधन भी नहीं मिल रहा है। पोस्ट कमांडर ने जवानों के साथ जिप्सी में चिकित्सा बचाव दल का नेतृत्व किया और मौके पर पहुंचे।