फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ बस हादसा: एक साथ सुपुर्द-ए-खाक किए गए 35 लोग, जिसने भी देखा रूह कांप उठी

Tue, 02 Jul 2019 02:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
किश्तवाड़ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के सिरग्वाड़ी में सोमवार सुबह ओवरलोड मेटाडोर के अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिरने से चालक समेत 35 लोगों की मौत हो गई। इनमें से अधिकतर लोग एक ही कस्बे से थे जिसकी वजह से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृतकों को मंगलवार को एक साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे किश्तवाड़ शहर में इस हादसे को लेकर लोग गम में हैं। हादसे में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से 15 को सेना व एक निजी कंपनी के हेलीकाप्टर से लिफ्ट कर गवर्नमेंट मेडिकल कालेज जम्मू पहुंचाया गया। मिनी बस में कुल 52 लोग सवार थे। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सोमवार सुबह मेटाडोर (जेके17- 6787) केशवान से जिला मुख्यालय की ओर चली थी। सुबह करीब करीब साढ़े सात बजे जब मेटाडोर सिरग्वाड़ी इलाके में पहुंची तो ओवरलोड होने के कारण चालक इस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इससे वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यात्रियों में चीख-पुकार के बीच वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य शुरू करते हुए इसकी जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद कई एनजीओ सेवा भारती, रेड क्रॉस, अबाबील और तारिक मेमोरियल ट्रस्ट और सेना, पुलिस के लोग राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 6
इसके बाद सभी ने मिलकर खाई में गिरे लोगों को सड़क तक पहुंचाना शुरू कर दिया। तब तक 21 यात्री मौके पर ही दम तोड़ चुके थे जबकि 14 लोगों ने जिला अस्पताल में उपचार और ले जाते समय दम तोड़ दिया।  इनमें से नौ ने तो बचाव दल के सामने अंतिम सांसें ली, जिनमें तीन मासूम थे। 16 घायलों में से 15 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हेलीकाप्टरों से जीएमसी पहुंचाया गया। इसमें सेना के एमआई-17 से दो चक्करों में 12 तथा पवन हंस के हेलीकाप्टर से तीन घायल शामिल हैं। एक का स्थानीय अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

4 of 6
27 की क्षमता वाली बस में 52 लोग थे सवार
 जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर हुए हादसे के दौरान मिनी बस में 52 लोग सवार थे। इसकी क्षमता 27 सवारियों को बैठाने की थी। प्रशासन ने सभी शवों का भंडारकूट स्थित सैन्य कैंप में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
घटना  के कारणों का पता लगाया जा रहा: डीसी
डीसी अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को रेडक्रॉस के माध्यम से दस-दस हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों का हाल जाना।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मामला दर्ज, जांच करेंगे: एसएसपी
एसएसपी शक्ति कुमार पाठक ने भी इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए बताया कि इस हादसे का मामला दर्ज कर लिया गया है, इसकी हम पूरी तरह से जांच करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें