फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: देखिए गुफा की पहली तस्वीर, राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किए दर्शन

Mon, 01 Jul 2019 07:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ सेना व प्रशासन के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। वहीं यात्रियों का पहला जत्था भी गुफा की ओर प्रस्थान कर चुका है। इनमें 93 वाहनों में 2234 अमरनाथ श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम के रास्ते गुफा की ओर बम-बम भोले के जयघोष के साथ पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : बासित जरगर
बालटाल के जत्थे में कुल 1006 अमरनाथ यात्री 45 वाहनों में सवार थे। यात्रियों में 793 पुरुष, 203 महिलाएं और दस बच्चे थे। वाहनों में नौ बसें, 33 छोटे चार पहिया वाहन और तीन दो पहिया वाहन थे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक सोमवार को गुफा पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद पंडितों ने पूजा अर्चना की। उनके साथ चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला भी मौजूद रहे। 

4 of 5
- फोटो : बासित जरगर
93 वाहनों में 2234 अमरनाथ श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम के रास्ते गुफा की ओर बम-बम भोले के जयघोष के साथ पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : बासित जरगर
यात्रा के दौरान ट्रैक के पास चप्पे-चप्पे पर सीआरपीएफ के जवानों की नजर है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आईटीबीपी के जवान भी श्रद्धालुओं की मदद करते नजर आ रहे हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें