फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पर्वतीय क्षेत्रों में कई नए इलाके पर्यटन स्थल बनकर उभर रहे, जानिए कौन-कौन सी जगह बन रही लोगों की नई पसंद

Wed, 23 Jun 2021 01:23 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उधमपुर, कठुआ समेत अन्य जिलों के ग्रामीण इलाकों में ले रहे शांत वातावरण, ठंडी जलवायु का लुत्फ।
 
विज्ञापन
1 of 5
Bhaderwah - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी की पाबंदियों में महीनों घरों में रहने को मजबूर लोग गर्मी की छुट्टियों में पर्वतीय क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। पहले से विकसित पर्यटन स्थलों पर सैलानियाें की संख्या बढ़ गई है। इस बीच बड़ी संख्या में लोग ऐसे मनोरम स्थलों का रुख भी कर रहे हैं, जो या तो अनछुए थे या फिर बेहद कम लोग ही इन इलाकों में जाते थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर में इन दिनों रौनक गुलजार है। कोरोना महामारी रोकथाम के लिए उधमपुर और रामबन जिला प्रशासन की ओर से निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। बाकायदा पूछताछ हो रही है। चालान भी काटे जा रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में सैलानी उधमपुर के पंचैरी, सुद्धमहादेव, मानतलाई और लाटी क्षेत्र में कुदरती के नजारों का लुत्फ लेने पहुंच रहे हैं। वहीं कठुआ जिले में इन दिनों बदनोता, किंडली, मल्हार, लोहाई और ढग्गर में सैलानी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
पत्नीटाप का मैदान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी के सीजन में जिले के लोग इससे पूर्व हिमाचल या फिर पटनीटॉप का रुख करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुदमहादेव जम्मू-कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया
बन सब डिवीजन के कुंडार, धरोग और सरोला में भी रोजाना सैलानी पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

4 of 5
kishtwar - फोटो : .
पटनीटॉप की बजाय सुद्धमहादेव-मानतलाई रूट पर पहुंचे केतन, शिवम और अजय ने बताया कि टूर पटनीटॉप का प्लान किया गया था, लेकिन प्रशासन ने होटल बुकिंग की शर्त रखी है, जिससे वह मानतलाई में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kishtwar - फोटो : .
उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र कुदरती नजारों से भरपूर है। शांत वातावरण और ठंडी जलवायु ने उनकी छुट्टियों को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी नौकरी के लिए अब देनी होगी मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ससुरालियों की जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें