फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महामारी के साथ महंगाई ने तड़के में लगाई आग, जानिए कितने बढ़ गए दालों के दाम

Sun, 30 May 2021 06:07 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के साथ बढ़ती महंगाई ने भी आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खाद्य पदार्थों से लेकर रसोई की हर चीज महंगी बेची जा ही है। दुकानदार मुनाफाखोरी कर रहे हैं। होल सेल रेट कम है, लेकिन शहर, मोहल्लों में स्थित दुकानों में तेल, दालों के साथ हर खाद्य वस्तु के ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। इससे आम लोगों को राशन लेना मुश्किल हो गया है। आम जरूरत की खाद्य सामग्री पहले की अपेक्षा 10 से 20 रुपये महंगी मिल रही है। दुकानदार इस पर कोविड कर्फ्यू होने का हवाला दे रहे हैं। वहीं, होलसेल मंडी में अनाज की कोई कमी नहीं है। यहां पीछे से निर्धारित रेट पर ही सामान खरीदा जा रहा है और बेचा जा रहा है। देसी घी का रिटेल दाम पांच सौ रुपये तक वसूल किया जा रहा है। कायदे से रेट 450 रुपये के आसपास होना चाहिए। इसी तरह चीनी प्रति किलो 37 रुपये होलसेल रेट पर मिल रही है, बाजार में 42 रुपये के आसपास बिकनी चाहिए, लेकिन कई दुकानों पर 45 रुपये तक दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बोतल में सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
सरसों का तेल 220 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। कुछ दुकानदार राशन लाने में दिक्कत का हवाला देकर ग्राहकों को संतुष्ट कर रहे हैं तो कुछ मंडी में अनाज महंगा मिलने कारण बता रहे हैं, जबकि मंडी में रेट कम हैं।
विज्ञापन

3 of 5
घी

खाद्य पदार्थ            होल सेल रेट            रिटेल            दुकान पर
देसी घी                390 से 405                500                510 से 520
सरसों का तेल        160 से 165                200                220                    
पी मार्का                    175                    210                215
चने की दाल                67                     80                    90
अरहर                       104                  130                ---    
मुंगी धुली                    105                   125                130
मुंग साबुत                    98                   120                135   
राजमाह                        160                170 से 180       190
राजमाह लोकल            200                    215                220
चीनी                          37                   42                 44 से 45

4 of 5
दालों की कीमतों में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला
सूची में निर्धारित रेट ही दुकानदार ले सकते हैं। नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी। टीमों के माध्यम से चेकिंग की जाएगी। निर्धारित रेट से ज्यादा नहीं वसूल किया जा सकता है। - शगुन शर्मा, उपनिदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनाज - फोटो : अमर उजाला
होल सेल रेट में इजाफा नहीं हुआ है। पुराने दाम पर ही खाद्य वस्तुएं मंडी से सप्लाई की जा रहीं हैं। मंडी में अनाज की कोई कमी नहीं है। - अनूप मित्तल, अध्यक्ष, कनक मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना पीड़ित परिवार को 1000 रुपये मासिक पेंशन को सरकार की मंजूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें