फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से जंग की तैयारी: सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति, कोरोना को मात देंगे ये कदम

Wed, 19 May 2021 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जो स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती समेत तीसरी लहर के लिए एक्शन प्लान तैयार करेगी। इस बीच प्रदेश में डीआरडीओ के सहयोग से बनने वाले दो 500 बेड के अस्पताल का कामकाज सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 1366 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। 

तीसरी लहर से निपटने के लिए गठित कमेटी स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के साथ ही जांच क्षमता बढ़ाने, जरूरी दवाओं व सुविधाओं की उपलब्धता, मशीनरी व उपकरण की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति व मैनपॉवर बढ़ाने पर कार्ययोजना बनाएगी। कोविड अस्पतालों में बेड की क्षमता बढ़ाने के साथ ही बच्चों व नवजात के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की स्थापना पर काम करेगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में भी विचार करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
सरकार ने तीसरी लहर से लड़ाई में एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता को भी उतारते हुए उन्हें समिति का सह अध्यक्ष बनाया है, जबकि स्किम्स सौरा श्रीनगर के पूर्व निदेशक डॉ. एमएस खुरू को अध्यक्ष बनाया गया है। स्किम्स सौरा श्रीनगर के निदेशक डॉ. एजी अहंगर, जीएमसी श्रीनगर की प्रिंसिपल डॉ. सामिया रशीद, जेके मेडिकल सप्लाई कोरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा, एनएचएम के मिशन निदेशक यासीन चौधरी, जीएमसी श्रीनगर के पीएसएम विभाग के अध्यक्ष डॉ. सलीम, जीएमसी श्रीनगर के पीडियाट्रिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुज्जफर जान, जीएमसी जम्मू के चेस्ट रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ.राहुल गुप्ता और एम्स नई दिल्ली के सीनियर रेजिडेंट प्रशासक डॉ. खालिद को कमेटी में सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
वहीं, जम्मू व श्रीनगर में बन रहे डीआरडीओ के अस्पताल के लिए 1366 पदों को मंजूरी दी गई है। यह पद तीन साल के लिए सृजित किए गए हैं, लेकिन शुरुआत में एक साल के लिए ही नियुक्ति होगी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट तथा डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद स्वास्थ्य विभाग से भरे जाएंगे। फिजिशियन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ तथा मेडिकल अफसर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल व तकनीकी स्टाफ स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जम्मू व श्रीनगर में जीएमसी की प्रिंसिपल की अध्यक्षता में कमेटी अनुबंध पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
इन पदों पर होगी भर्ती
मेडिकल सुपरिटेंडेंट, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट, फिजिशियन, एनेस्थीसियासिस्ट, पीडियाट्रिशियन, मेडिकल अफसर, नर्सिंग सुपरवाइजर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, नर्सिंग अर्दली, सेनेटरी वर्कर के पद शामिल रहेंगे।.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें