फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए की जा रही कोशिश, इन जगहों को किया जाएगा विकसित

Thu, 08 Jul 2021 02:11 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
मचैल माता - फोटो : सोशल मीडिया
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में नए पर्यटन स्थल तलाशने पर जोर दिया है। जम्मू क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए जम्मू पर्यटन सर्किट पर विशेष अभियान के तहत तीन माह तक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन स्थल मानतलाई में आवश्यक पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। किश्तवाड़ में वार्षिक मचैल माता जैसी यात्राओं में पर्यटकों को आकर्षिक करने को सभी उचित प्रबंध किए जाएं। उपराज्यपाल ने बुधवार को नागरिक सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक भविष्य योजना तैयार करने को कहा। उपराज्यपाल ने विभिन्न पर्यटन सर्किट विकसित करने, साहसिक पर्यटन, ट्रेकिंग गतिविधियों, तीर्थ स्थलों, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य लोकप्रिय पर्यटन गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को परेशानी मुक्त और यादगार अनुभव के लिए उचित मोबाइल कनेक्टिविटी, एटीएम सुविधाओं और उपयोगिताओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जाए।
विज्ञापन

2 of 5
मानतलाई - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग पर्यटन के बुनियादी ढांचे के पूर्ण उपयोग के लिए अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय करके अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करे। संस्कृति विभाग के साथ पर्यटन विभाग जम्मू कश्मीर में बड़े साहित्य, कला और सूफी उत्सव का आयोजन करे।  
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में बाग-ए-बाहू - फोटो : सोशल मीडिया
पर्यटन संपत्तियों का उचित रखरखाव किया जाए। राजस्व सृजन पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए मिशन यूथ के सहयोग से काम किया जाए।

4 of 5
water sports - फोटो : अमर उजाला
युवाओं के लिए पर्यटन क्षेत्र में आजीविका कमाने के साधन पैदा किए जाएं। उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम जेकेटीडीसी और विभिन्न क्षेत्रीय पर्यटन विकास प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परमंडल मंदिर जम्मू-कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया
जेकेटीडीसी को डल झील में जल्द क्रूज बोट सुविधा शुरू करने को कहा गया। पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव सरमद हफीज ने पाइपलाइन और चालू पर्यटन परियोजनाओं के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में स्कूली बच्चों का ड्रॉप ऑउट रेट 50 हजार के करीब, शिक्षा विभाग ने उठाया यह खास कदम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें