फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बॉलीवुड को वादियों में वापस खींचने की कोशिश, प्रदेश में नई फिल्म नीति लागू

Thu, 05 Aug 2021 10:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
नई फिल्म नीति लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर की पहली फिल्म नीति की घोषणा करते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूरी दुनिया के विश्व समुदाय के फिल्म निर्माताओं को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता दिया है। कहा कि दुनिया भर के फिल्म निर्माता यहां आकर जम्मू-कश्मीर की सुंदरता को कैद कर सकते हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से दी जा रही वित्तीय प्रोत्साहन व विश्व स्तरीय सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। एसकेआईसीसी श्रीनगर में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की नीति देश की सबसे अच्छी फिल्म नीतियों में शामिल है। इससे जम्मू-कश्मीर को मनोरंजन उद्योग के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में बदलने में सहायता मिलेगी। साथ ही फिल्म शूटिंग के स्वर्णिम युग की वापसी होगी। कहा कि सरकार ने अनापत्ति के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था की है ताकि फिल्म निर्माताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उपकरण, लोकेशन तथा प्रतिभाओं की डायरेक्ट्री भी तैयार की है जिससे लोकेशन तथा प्रतिभाओं के चयन के लिए निर्माताओं को दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। नई नीति से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें आजीविका के अवसर भी मिलेंगे।

विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान और किरन राव ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग की घोषणा
इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता महावीर जैन ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग और वीर हीरानी ने वेब सीरीज की शूटिंग करने की घोषणा की। फिल्म कलाकार आमिर खान भी इस दौरान उपस्थित थे।
विज्ञापन

3 of 5
बजरंगी भाईजान जम्मू-कश्मीर में हुई शूट
1990 के आतंकवाद के दौर के बाद जम्मू-कश्मीर में हैदर, शिकारा, बजरंगी भाईजान, राजी, रॉकस्टार जैसी फिल्मों को फिल्माया गया है।सरकार एक बार फिर रूपहले पर्दे को जम्मू-कश्मीर की तरफ खींचने की हर कोशिश कर रही है, ताकि देश- दुनिया प्रदेश की खूबसूरती को देख सके।

4 of 5
डल झील - फोटो : ANI
डल झील के शिकारा से लेकर गुलमर्ग की सुंदर वादियों में फिल्म और म्यूजिक एल्बम की शूटिंग हो रही है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद सरकार प्रदेश में रूपहले पर्दे को वादियों की तरफ खींचने की कवायद है। सरकार कश्मीर के साथ जम्मू संभाग में भी फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुच्छेद 370 - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी हमेशा से बॉलीवुड की पहली पंसद रही है। आतंकवाद ने कुछ समय तक बॉलीवुड को घाटी से दूर रखा, लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड घाटी का रुख कर रहा है। कश्मीर घाटी की वादियों में लाइट, एक्शन और कैमरा फिर गूंज रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: 1.4 आरनाट ने बढ़ाई चिंता, नए वेरियंट मचा सकते हैं तबाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें