फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पारा चढ़ते ही बिजली कटौती करने लगी परेशान, छूटने लगे पसीने

Wed, 26 May 2021 12:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
power cut
जम्मू शहर में इस बार भी लोगों को बिजली कटौती सहन करनी पड़ रही है। मौजूदा समय में बारिश होने से तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर है, जिससे हालात ठीक हैं। वहीं तापमान बढ़ते ही बिजली कटौती और ज्यादा बढ़ जाएगी, क्योंकि बिजली निगम अभी तक ढांचे में पर्याप्त सुधार नहीं कर पाया है। मौजूदा बिजली ढांचा 11 सौ मेगावाट तक लोड उठा पाता है। लोड बढ़ने ही ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। इससे आठ से दस घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा है। मौजूदा समय में ट्रांसफार्मर बदलने पर काम धीमी गति से चल रहा है। मार्च, 2022 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दो कंपनियां काम में जुटी हैं, जो शहर में 900 ट्रांसफार्मर बदलेंगी, अभी तक 300 के करीब ट्रांसफार्मर बदले हैं। पूरे शहर में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसी तरह पुराने तार और कंडक्टर भी बदले जाने हैं। कमजोर ढांचे में सुधार नहीं हो पा रहा है, 11 सौ मेगावाट से ऊपर लोड बढ़ते ही बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
बिजली - फोटो : अमर उजाला
बिजली निगम के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी होने पर समस्या पेश आ सकती है। हालांकि इसके समाधान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
वर्कशॉप में 300 से ज्यादा ट्रांसफार्मर तैयार
बीते साल जले ट्रांसफार्मरों को ठीक कर दिया गया है। अब जहां भी दिक्कत होगी, ट्रांसफार्मर को तुरंत बदला जाएगा और बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

4 of 5
power cut
बीते साल ट्रांसफार्मरों की कमी थी, ऐसे में ट्रांसफार्मर जलने पर सात से आठ घंटे तक बिजली कट सहन करने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग - फोटो : निखिल मेहता
वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं। बिजली ढांचे को मजबूत करने पर काम चल रहा है। - गुरमीत सिंह, एमडी, बिजली निगम

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन में कहीं एटीएम कार्ड से की गई ठगी तो कहीं ऑनलाइन शॉपिंग में निकले पत्थर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें