फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अफजल गुरु की बरसी पर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी, हमले की आशंका पर सुरक्षा बढ़ाई

Tue, 09 Feb 2021 03:33 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई - फोटो : बासित जरगर
संसद पर हमला करने वाले आतंकी अफजल गुरु की बरसी पर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। 9 फरवरी को अफजल गुरु को फांसी पर चढ़ाया गया था। तीन दिन पहले कुंजवानी से पकड़े गए लश्कर ए मुस्तफा के प्रमुख हिदायतुल्लाह मलिक से पूछताछ जारी है। सोमवार को पुलिस ने जांच में कुछ और लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही पुलिस मलिक से यह भी पूछताछ कर रही है कि कहीं वह अफजल गुरु की बरसी पर कोई बड़ा हमला करने की फिराक में तो नहीं था। वह सीमा पार से आने वाले आतंकियों को पनाह तो नहीं देता था। बता दें, मलिक का संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। संसद पर हमला जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने ही करवाया था। अफजल गुरु भी मसूद अजहर के इस कांड में शामिल था।
 
विज्ञापन

2 of 5
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई - फोटो : बासित जरगर
मलिक को कश्मीर भी ले जाएगी पुलिस
पुलिस ने इस मामले में मलिक के दो साथियों और एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है, लेकिन इनकी अभी गिरफ्तारी नहीं डाली है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस मलिक को कश्मीर के कुछ हिस्सों में लेकर भी जाएगी। पुलिस को शक है कि मलिक ने कश्मीर में अपना आतंकी नेटवर्क बना रखा है। यहां पर गोला बारूद और हथियार भी छुपा रखे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई - फोटो : बासित जरगर
बॉर्डर से लेकर एलओसी तक गश्त बढ़ाई
पुुलिस ने सांबा बार्डर पर भी एक घुसपैठिया मार गिराया है। इन सबके चलते बॉर्डर से लेकर एलओसी तक अलर्ट जारी किया गया है और आंतरिक सुरक्षा को बढ़ाया गया है। बता दें, हर साल 9 फरवरी के आस पास आतंकी किसी न किसी हमले की ताक में रहते हैं। सबसे बड़ा पुलवामा हमला भी 14 फरवरी को हुआ था।

4 of 5
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के आईजी मुकेश सिंह का कहना है कि अफजल की बरसी पर किसी भी आतंकी हमले होने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है और न ही कोई इनपुट है। सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद का कहना है कि किसी हमले को लेकर कोई पुख्ता इनपुट तो नहीं है, लेकिन आतंकी संगठन इस दिन हमले की फिराक में रहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटी में सुरक्षा बढ़ाई - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए एलओसी और सैन्य कैंपों के आसपास की सुरक्षा कड़ी कर अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी एलओसी से घुसपैठ करके या फिर किसी अन्य तरह से हमला करने का प्रयास कर सकते हैं। बीएसएफ की ओर से भी अफजल की बरसी को लेकर बॉर्डर पर अलर्ट किया गया है। रात के समय गश्त बढ़ाई गई है। हाल ही में बॉर्डर पर दो बार सुरंग मिलने का मामला सामने आया है। इसे देखते हुए बीएसएफ भी अलर्ट पर है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में भी त्रासदी की आशंका बरकरार, उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर के ग्लेशियरों से यहां के हालात बेहतर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें