फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मिले कोरोना संक्रमण के 84 मामले, एक की मौत

Thu, 22 Jul 2021 11:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के लगभग सभी जिलों में कोविड नए संक्रमित मामलों में गिरावट जारी है। प्रदेश के 19 जिलों में वीरवार को प्रत्येक में 10 से कम संक्रमित मामले मिले, जबकि तीन जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। पिछले पांच माद बाद इतने जिलों में एक साथ संक्रमित मामलों में गिरावट देखी गई है। एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में एक कोविड मरीज ने दम तोड़ दिया। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमित मामलों में गिरावट के बावजूद सभी लोगों को कोविड उचित व्यवहार का कड़ाई से पालन करना चाहिए। जिला रामबन, सांबा और कुलगाम में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। इसी तरह रियासी में 2, पुंछ, किश्तवाड़, कठुआ, राजोरी, उधमपुर, शोपियां, गांदरबल, अनंतनाग में 1-1, जम्मू में 5, डोडा में 8, बारामुला में 9, बड़गाम में 7, पुलवामा में 6, कुपवाड़ा में 3, बांदीपोरा में 5 संक्रमित मामले मिले हैं।

विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

45 आयु वर्ग में 99.26 लोगों को टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में 99.36 फीसदी लाभार्थियों को टीकाकरण करने का दावा किया गया है। सिटीजन वर्ग (18 से ऊपर) में अब तक 5014111 लोगों को टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के 12 जिलों में 45 आयु से अधिक वर्ग (पहली डोज) में सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।

4 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

इस वर्ग में लगभग सौ फीसदी टीकाकरण के बाद अब 18 से अधिक आयु वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसमें जम्मू कश्मीर की अनुमानित 61 लाख से अधिक आबादी को टीकाकरण किया जाना है। इसमें 25 फीसदी तक लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ 45 से अधिक आयु वर्ग में दूसरी डोज के लिए भी बड़ी संख्या में लाभार्थी चिकित्सा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रदेश में वैक्सीन की कमी से उन्हें मायूस होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरटीपीसीआर की बढ़ेगी क्षमता, पांच जिलों में जल्द शुरू होंगी नई लैब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें