जम्मू हवाई अड्डा परिसर में ड्रोन हमले से संबंधित तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हमले के बाद उधमपुर समेत सभी एयरफोर्स स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ड्रोन में आईईडी फिट करके इसे रिमोट से ऑपरेट कर हमले किए गए। धमाके कम तीव्रता और क्षमता वाले थे। हालांकि, हमले में इस्तेमाल किए गए ड्रोन का अभी तक पता नहीं लगा है। यूएपीए के तहत मुकदमा कायम कर लिया गया है।