फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक साल बाद भी कम्युनिकेबल डिजीज अस्पतालों के लिए नहीं मिल पाई जमीन

Tue, 30 Mar 2021 12:29 PM IST
करिश्मा चिब अमित कुमार, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जम्मू और श्रीनगर में प्रस्तावित कम्युनिकेबल डिजीज (संक्रामक रोग) अस्पतालों का निर्माण एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया। एक साल में इन अस्पतालों के लिए जगह की तलाश ही नहीं हो पाई। उधर, कोविड की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। बता दें, पिछले साल कोविड की दस्तक के बाद संक्रमण से निपटने के लिए जम्मू और श्रीनगर में कम्युनिकेबल डिजीज अस्पतालों का निर्माण करवाना प्रस्तावित हुआ था। इसके लिए दोनों जगहों पर शहर से बाहर किसी स्थान पर 100 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जाना है। अस्पतालों का निर्माण न होने से संक्रमित मरीजउपचार के लिए शहरी अस्पतालों पर ही निर्भर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एसएमजीएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में दोनों संभागों में अभी तक संक्रमित बीमारियों के लिए अलग से कोई अस्पताल नहीं है। पिछले साल कम्युनिकेबल डिजीज अस्पताल के लिए कवायद शुरू की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने मंडलायुक्त प्रशासन से 100 कनाल जमीन की मांग की, लेकिन अभी तक यह सिरे नहीं चढ़ पाई है। अभी तक संभागीय प्रशासन की ओर से नाले और खड्ड वाली ही अधिकतर भूमि दिखाई गई है।
विज्ञापन

3 of 5
सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल जम्मू - फोटो : अमर उजाला
इन अस्पतालों का शहर के बाहरी इलाकों में निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। अस्पतालों का उद्देश्य संक्रमित महामारी के दौरान शहरी अस्पतालों पर लोड खत्म करके अलग से मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाना है। ऐसे अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं के साथ खुद की लैब होगी, जिसमें मरीजों की रिपोर्ट के जल्द नतीजे लाकर उन्हें उचित इलाज देने पर काम किया जाएगा।

4 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
वर्तमान में कोविड संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पतालों में रखा जा रहा है। इसमें जीएमसी सहित कई एसोसिएटेड अस्पतालों को सामान्य से कोविड में तब्दील किया गया है। जीएमसी के अलावा सीडी, गांधीनगर स्थित नया जच्चा-बच्चा अस्पताल, पुराना गांधीनगर अस्पताल कोविड के तौर पर काम कर रहा है। अगर अलग से कम्युनिकेबल डिजीज अस्पताल होता तो ये सभी अस्पताल सामान्य तौर पर काम कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल डुल्लू स्वास्थ्य वित्तीय आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
जमीन की तलाश चल रही है
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया कि कम्युनिकेबल डिजीज अस्पताल के प्रोजेक्ट को आत्मनिर्भर भारत प्रोग्राम में शामिल किया गया है। इसी प्रोग्राम के तहत इसका वित्त पोषण किया जाएगा। इन अस्पतालों के लिए संभागीय स्तर पर भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें