पूरे देश में होली का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी जवानों ने होली मनाई। एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही लद्दाख में 17000 फीट की ऊंचाई पर बलवान घाटी के पास आइटीबीपी के जवानों ने होली का पर्व मनाया।