फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कंडी क्षेत्रों में 100 हेक्टेयर में उगाएं एलोवेरा, प्रसंस्करण इकाइयां हों स्थापित

Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
alovera
जम्मू-कश्मीर के कठुआ और सांबा के अलावा अन्य जिलों के कंडी क्षेत्रों में 100 हेक्टेयर में एलोवेरा उगाने के साथ प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएं। ये निर्देश शनिवार को प्रदेश बागवानी विभाग के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी ने बागवानी परिसर तालाब तिल्लो में बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। कहा कि इससे किसानों को लाभ होगा और उनकी आजीविका के साधन बढ़ेंगे। प्रमुख सचिव ने विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों विशेषकर पौधरोपण की प्रगति की समीक्षा की। पौधरोपण अभियान तेज करने के लिए कहा। मुख्य उद्यान अधिकारियों ने अध्यक्ष को अपने-अपने जिलों में फलदार पौधे लगाने और फसलों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने जैतून के तेल के उत्पादन के लिए रामबन में एक जैतून तेल निष्कर्षण संयंत्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए। इस बात पर जोर दिया गया कि उत्पादन बढ़ाने के अलावा फसलों की उपज, ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को समूह में विभिन्न फसलों के रोपण के लिए क्षेत्रों का चयन करने और क्षेत्र विशिष्ट फसलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

2 of 5
alovera - फोटो : istock
फलों की विदेशी किस्मों के रोपण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। बागवानी विभाग 14 जुलाई को बागवानी सप्ताह का शुभारंभ करेगा। इसका आगाज उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।


 
विज्ञापन

3 of 5
alovera - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पैमाने पर पौधरोपण अभियान शुरू कर छह लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे। कहा कि चकरोई फार्म आरएस पुरा को आधुनिक तर्ज पर बनाया जाए।

4 of 5
एलोवेरा - फोटो : social media

अधिकारियों को विभाग की पौधशाला विकास योजना के अनुसार निजी उद्यमियों को उच्च सघनता वाले फलदार पौधशालाओं के विकास के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए और यह भी सलाह दी कि मुख्य उद्यान अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी मासिक आधार पर नियमित रूप से बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोवेरा जूस - फोटो : social media
कृषक समुदाय की बेहतरी के लिए योजनाएं बनाना और लीची के बागों के खाली स्थानों में सब्जियां, औषधीय पौधे लगाने के लिए कहा गया। बैठक में डायरेक्टर बागवानी जम्मू राम सेवक और डायरेक्टर कृषि जम्मू केके शर्मा भी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव ने तालाब तिल्लो में बागवानी संग्रहालय और सुविधा सह बिक्री केंद्र का भी दौरा किया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू शहर को स्मार्ट सीटी बनाने की तैयारी, बड़े प्रोजेक्टों पर काम शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें