जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने सोमवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। इसमें 82 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। सभी चार वर्गों में लड़कियों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 58397 छात्रों में से 46987 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि सभी चार वर्गों( विज्ञान, वाणिज्य, कला और गृह विज्ञान) में शीर्ष दस स्थान लड़कियों द्वारा हासिल किए गए हैं।