कश्मीर में बर्फ से ढके एक इलाके में फंसे ग्रामीणों के लिए सेना ने व्यापक रेस्क्यू आपरेशन चलाकर 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। कुलगाम के वाल्टिंगू नार और सटे इलाके में सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाया और बर्फ हटाकर बनाई गई पगडंडियों से लोगाें को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
2 of 7
जम्मू कश्मीर में सेना ने बचाई जान
- फोटो : AMAR UJALA
भारी संख्या में लोगों के बर्फ के बर्फ में घिर जाने पर जिला प्रशासन ने देवसर आर्मी कैंप में संपर्क किया था। इसके बाद सेना ने रेस्कयू आपरेशन चलाया। प्रभावित इलाके में बर्फीले तूफान की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
3 of 7
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
मौसम के बिगड़े मिजाज से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जवाहर टनल के पास शुक्रवार को तेज हवाओं से बर्फ के सड़क पर आ जाने से फिसलन बढ़ गई। इससे दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंस हुए हैं।
4 of 7
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
एसएसपी हाईवे संजय कोतवाल के अनुसार जवाहर टनल पर तेज हवाएं चलने से बर्फ के सड़क पर आ जाने से फिसलन की समस्या और बढ़ गई है। छोटे यात्री वाहन तो निकाले जा रहे हैं, लेकिन, बड़े वाहनों को निकालने में खतरा है।
विज्ञापन
5 of 7
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुए करीब 300 ट्रक हाईवे पर खड़े हैं। श्रीनगर से शुक्रवार को जम्मू के लिए छोड़े गए सैकड़ों यात्री वाहन और ट्रक भी जवाहर टनल के पीछे फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Kashmir Snowfall
- फोटो : Amar Ujala
राजोरी जिले में बर्फबारी से बिजली के 120 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। करीब 350 खंभे धराशायी हो गए हैं। अन्य जिलों में भी बिजली विभाग के ढांचे को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 23 से 26 जनवरी तक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में बर्फबारी के साथ बारिश होगी।
इसका असर 22 जनवरी से ही दिखना शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को श्रीनगर की ओर से छोड़े गए वाहनों को पत्नीटॉप से क्लियर करने के बाद ही वाहनों के रूट पर फैसला लिया जाएगा। उधमपुर से डोडा, किश्तवाड़ व रामबन तक की गाड़ियों को जाने की अनुमति दी गई है।