फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पाले गए आतंकियों ने ही खोल दी उसकी नापाक पोल, सेना ने कहा- 1971 से भी कड़ा जवाब मिलेगा

Wed, 04 Sep 2019 02:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सेना ने वीडियो में दिखाया आतंकियों का कबूलनामा - फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं। दोनों आतंकियों ने पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा किया है। इसको लेकर बुधवार को चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सेना के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना कोई भी कोशिश कर ले उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को 1971 से भी कड़ा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
सेना ने वीडियो में दिखाया आतंकियों का कबूलनामा - फोटो : ani
वीडियो में एक आतंकी जो चाय पीता दिख रहा है, उससे सेना ने पूछा कि चाय कैसे लगी। इस वीडियो में दोनों आतंकी यह कबूल करते दिख रहे हैं कि वह लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़े हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को कैद करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने भी उनसे यही सवाल किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सेना ने वीडियो में दिखाया आतंकियों का कबूलनामा - फोटो : ani
जारी किए गए वीडियो के मुताबिक दोनों आतंकियों को आतंकी ट्रेनिंग के साथ ही भारतीय सेना के ठिकानों और घाटी में आतंक फैलाने के मकसद से घुसपैठ कराई। वहीं उनके कुछ साथी अभी भी सीमा पर घुसपैठ की फिराक में हैं। आतंकी ने कबूला कि उसने घुसपैठ से पहले पाकिस्तान के कचरबन में ट्रेनिंग ली थी। उसके साथी ने भी वहीं पर ट्रेनिंग ली थी।

4 of 5
सेना ने वीडियो में दिखाया आतंकियों का कबूलनामा - फोटो : ani
लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि पाकिस्तान घाटी में शांति भंग करने की कोशिश में है। पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में है। 21 अगस्त को हमने दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। यह दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेना ने वीडियो में दिखाया आतंकियों का कबूलनामा - फोटो : ani
जारी किए गए वीडियो में आतंकी यह कहता नजर आ रहा है कि वह पाकिस्तान के रावलपिंडी के जलेबी चौक से ताल्लुक रखता है, और वह मुजाहिद्दी के लिए काम करता है। इस दौरान उसने कई ऐसे खुलासे किए जिन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें