फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: सरहद पर सेना की ऐसी सख्त चौकसी के आगे पाकिस्तान का हर नापाक मंसूबा हो रहा ध्वस्त

Fri, 07 Oct 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
देश में नवरात्र का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है । अगले कुछ दिनों में आने वाले विजयादशमी के त्योहार के लिए देश के हर भाग में खासा उत्साह है । त्योहारों के इस माहौल में भी देश के फौजी सरहद पर हो रही भारी गोलाबारी के बीच अपनी जान दांव पर लगाए देश की रक्षा के लिए खड़े हैं । ऐसे हालात में जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पर भारी गोलाबारी हो रही है, सारे देश की सुरक्षा के लिए सेना के जवान सरहद पर पूरी चौकसी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, तस्वीरों में देखिए सरहद पर सेना के जवानों की जांबाज चौकसी : 
विज्ञापन

2 of 8
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच एक ओर जहां सीजफायर उल्लंघन से सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीण दहशत में हैं वही सारे देश के लोगों में भी भारत की आंतरिक सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता है । 
 
विज्ञापन

3 of 8
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से सीमापार से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिश और रोज सीजफायर उल्लंघनों के बीच देश की जांबाज सेना सीमा पर लगातार आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने में जुटी है । 
 

4 of 8
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार मोर्टारों से हो रही बमबारी से हर समय फौजियों की जान जाने का जोखिम बना रहता है पर इन सब के बावजूद भी फौजी लगातार बिना किसी बात की परवाह के सीमा पर मुस्तैदी से तैनात हैं । 
 
विज्ञापन

5 of 8
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
इस तैनाती के बीच ही पाकिस्तान की ओर से चाइनीज मोर्टारों से बमबारी हो रही है । ऐसे मुश्किल हालातों में भी सेना के जवान बेपरवाह पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं । 
 
विज्ञापन

6 of 8
Border Security - फोटो : File Photo
पीओके में भारत की ओर से हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है ।
 
विज्ञापन

7 of 8
Border Security - फोटो : File Photo
ऐसे में सीमांत क्षेत्रों के सभी इलाकों में सेना के जवान बड़ी चौकसी से भारतीय सरहदों की निगरानी कर रहे हैं । सीमा पर पाकिस्तान से हो रही किसी भी नापाक साजिश को रोकने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है । 
 
विज्ञापन

8 of 8
Border Security - फोटो : File Photo
एलओसी पर सेना के जवानों का पहरा है वही अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की पोस्टों पर बीएसएफ और सेना की संयुक्त तैनाती है । इन सभी सीमाओं पर सेना को सरकार की ओर से किसी भी आतंकी गतिविधि से पूरी सख्ती से निपटने के निर्देश हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें