फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: टनल के अंदर का नजारा देख अफसरों के उड़े होश, बाहर से दो तो अंदर से तीन फीट चौड़ी है सुरंग

Mon, 23 Nov 2020 05:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
tunnel found in samba - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार तड़के बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सांबा सेक्टर की रिगाल और चलियाड़ी पोस्ट के मध्य घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग खोज निकाली है। सुरंग भारतीय क्षेत्र के भीतर 150 मीटर तक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की तरफ सुरंग की लंबाई इससे भी ज्यादा हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरंग की छानबीन और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इसी सुरंग से आए थे नगरोटा में मारे गए आतंकी - फोटो : ani
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा में 19 नवंबर को मारे गए चार आत्मघाती आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा के रिगाल क्षेत्र से घुसपैठ की थी। आतंकी मुठभेड़ के बाद से ही सांबा सेक्टर के रिगाल क्षेत्र का नाम सामने आ रहा था, लेकिन इसके पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
इन्ही बोरियों से सुरंग को ढका गया था - फोटो : ani
19 नवंबर से ही सुरक्षा बल मंगू चक से रिगाल के तीन किलोमीटर क्षेत्र में एंटी टनल अभियान चला रहे थे। रविवार तड़के बीएसएफ के एक जवान ने सुरंग के एक सिरे को खोज लिया। मौके पर पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी इसी सुरंग से घुसपैठ कर दाखिल हुए हैं। कई अन्य पहलुओं को जांचा जा रहा है।
 

4 of 5
सुरंग में मिली बोरी - फोटो : ani
मुहाना दो फुट, भीतर से तीन फुट चौड़ी है सुरंग
रिगाल में मिली सुरंग के मुहाने को बोरियों से ढंका गया था। इसका मुहाना दो फुट चौड़ा पाया गया। सुरंग के भीतर जांच करने पर सुरंग की चौड़ाई तीन फुट के करीब पाई गई है। हालांकि सुरंग की 150 मीटर लंबाई को पूरी तरह से जांचा जाना है। पाकिस्तान की ओर जहां से सुरंग खोदी गई है, वह ढलान पर है। उसके आसपास सरकंडा और झाड़ियां हैं जिसमें संदिग्ध हलचल को पकड़ पाना आसान नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सीमा पार सुरंग की लंबाई 150 या फिर इससे भी अधिक होने का अनुमान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी सुरंग से आए थे नगरोटा में मारे गए आतंकी - फोटो : amar ujala
आतंकी घुसपैठ का इनपुट मिलते ही पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर ट्रक में छिपे आतंकियों को ढेर कर दिया था। चार पाकिस्तानी आतंकियों से 14 हथियार बरामद हुए थे। आतंकी मार गिराने के बाद घुसपैठ की जगह और उनके हाईवे तक पहुंचने के रूट की जांच चल रही थी। पुलिस ने तमाम इनपुट बीएसएफ से साझा किए और बीएसएफ ने कड़ी मेहनत कर घुसपैठ के लिए इस्तेमाल सुरंग को खोज निकाला।
दिलबाग सिंह, पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर पुलिस
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें