जम्मू में हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत में मारे गए युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है। हंगामे के बीच मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
2 of 19
गोलीबारी और पथराव में मारे गए चौआला, आरएस पुरा निवासी जगजीत सिंह (24) के परिवार वालों ने जगजीत सिंह का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
3 of 19
वे पहले आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की एफआईआर कापी सौंपने पर अड़े थे।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
4 of 19
इसके साथ ही एसएचओ सतवारी को सस्पेंड करने और एसएसपी जम्मू के तबादले की मांग पर अड़े थे। काफी तनावपूर्ण और हंगामे के बीच मृतक का डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है।
विज्ञापन
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
5 of 19
ऐसा सिर्फ तब संभव हो सका है, जब पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी मुकेश सैनी के खिलाफ एफआईआर नंबर 112, धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके एफआईआर की कापी परिवार को सौंपी।
विज्ञापन
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
6 of 19
परिवार के लोगों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के सिर से गोली निकाल ली गई है, जिसमें साबित हो गया है कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है।
विज्ञापन
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
7 of 19
इससे पहले आईजी दानेश राणा, डिवीजनल कमिश्नर डा. पवन कोतवाल, डिप्टी कमिश्नर जम्मू सिमरनदीप सिंह और पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर ने परिवार के लोगों को बमुश्किल से यह कहते हुए शांत करवाया कि उनकी सारी मांगों को मान लिया जाएगा।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
8 of 19
आईजी राणा ने कहा कि कोई शिकायत लिखकर दे दे, वरना पुलिस खुद ही कार्रवाई करके हत्या का मामला दर्ज करके कापी सौंप देगी।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
9 of 19
एसएसपी उत्तम चंद के तबादले पर उन्हें साफ कर दिया है। ऐसा करना उनके हाथ में नहीं है। लोगों की बात को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
10 of 19
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह का कहना है कि, मामले की पूरी जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
11 of 19
आज दिन भर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम करके टायर जलाए और रास्ते पर आने जाने वालों के साथ मारपीट की।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
12 of 19
गोली लगने से मारे गए चौआला, आरएस पुरा निवासी जगजीत सिंह विदेश जाने के लिए वीजा अप्लाई किए हुए था। परिवार के हालात ज्यादा ठीक नहीं थे, इसलिए बमुश्किल से पैसे का प्रबंध करके कुछ माह के बाद विदेश जाना था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण उसकी मौत हो गई।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
13 of 19
जगजीत के माता-पिता पहले ही बड़े बेटे मंदीप सिंह के छह साल से संपर्क में नहीं होने से चिंतित चल रहे थे। अब जगजीत सिंह के बिछड़ जाने से उनका आगे का जीवन चुनौतीपूर्ण हो गया है।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
14 of 19
पिता नरबीर सिंह टूट चुके हैं। मां राज कौर, बहन तरनजीत कौर, दादा इंद्र सिंह और दादी हरबंस कौर का जीएमसी में रो-रोकर कर बुरा हाल था। बहन तरनजीत कौर के मुताबिक जगजीत ने वीजा अप्लाई किया हुआ था।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
15 of 19
वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था, ताकि विदेश जाकर पैसा कमाने के बाद
परिवार की सारी की मुश्किलों को खत्म कर सकता, लेकिन जगजीत की मौत ने उनके
सामने संघर्षपूर्ण जीवन खड़ा कर दिया है।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
16 of 19
पिता नरबीर सिंह ने मेहनत-मजदूरी करके बच्चों को पढ़ाया-लिखाया था, ताकि उनके बड़े होने पर उन्हें अच्छा काम मिल सके और परिवार में खुशियां आ सकें।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
17 of 19
दादा इंद्र सिंह के मुताबिक विदेश जाने के लिए जगजीत सिंह ने कुंजवानी स्थित निजी मोबाइल कंपनी में काम किया था। कुछ पैसे अपने भी जोड़े थे और कुछ पैसे घर से लेकर वीजा अप्लाई किया था।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
18 of 19
दादा इंद्र सिंह के मुताबिक वह आफिस गया था, गाडीगढ़ से वह मोटरसाइकिल पर गुजर रहा था कि तभी पुलिस ने उसे गोली मार दी।
PIX: जम्मू में तनाव बरकरार, युवक पर गोली चलाने वाले हवलदार पर FIR
19 of 19
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के पदाधिकारी भी शुक्रवार को जम्मू पहुंच गए। जेएस मंगल सिंह ने मृतक जगजीत सिंह के परिवार वालों के साथ मुलाकात की और उनके साथ सहानुभूति जताई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही सिख यूनाइटेड सिख फ्रंट जेएंडके के बैनर तले महंत मंजीत सिंह ने नौजवानों से शांत बनाए रखने की अपील की है।