नेशनल हाईवे एक बार फिर अल-सुबह गोलियों की गूंज से दहल उठा। जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर सरहद से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित कठुआ जिले के राजबाग थाने पर हुए फिदायीन हमले में एक पुलिस कर्मी और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
2 of 25
आतंकियों ने दो नागरिकों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। सुरक्षा बलों ने पांच घंटे चली मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
3 of 25
हमले का तरीका पिछले कई हमलों की तरह ही था। हमलावर 25 साल से भी कम उम्र के थे। सेना की वर्दी पहने थे।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
4 of 25
माना जा रहा है कि दोनों आतंकी रात को सरहद पार कर नेशनल हाईवे पर आए।
विज्ञापन
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
5 of 25
थाने की भीतरी हलचल पर नजर रखने के लिए हेलीकाप्टर का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
6 of 25
प्रारंभिक जांच के अनुसार आतंकियों ने सीमावर्ती इलाके से हाईवे और थाने तक पहुंचने के लिए तीन अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
7 of 25
फिदायीन हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
8 of 25
मुश्किल यह थी कि कई जवान थाने के भीतर फंसे थे। सबसे बड़ी चुनौती उन्हें सुरक्षित निकालने की थी।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
9 of 25
साढ़े दस बजे जब यह सुनिश्चित हो गया कि अब कोई भी जवान अंदर नहीं है तो दो मोबाइल बंकर भीतर भेजे गए। वे मामूली धमाके कर लौट आए।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
10 of 25
इसके बाद आपरेशन फिनिश करने के लिए जबरदस्त गोलाबारी की गई। करीब 12 बजे आपरेशन मुकम्मल होने का ऐलान किया गया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
11 of 25
इस बीच, हाईवे पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया था। पांच घंटे की मुठभेड़ को बेहद रणनीतिक ढंग से अंजाम दिया गया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
12 of 25
राजबाग पुलिस थाने के भीतर पुलिस कर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में आतंकियों पर सीधा हमला करना मुश्किल हो गया था। ऐसे में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त मॉड्यूल प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
13 of 25
सबसे पहले थाने के भीतर की लोकेशन का पूरा नक्शा बनाया गया, जिसके बाद मोबाइल बंकरों को भीतर भेजकर फंसे हुए पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को बाहर निकाला गया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
14 of 25
सुबह 6:20 पर शुरू की गई रेस्क्यू कार्रवाई को दस बजे तक मुकम्मल कर लिया गया। मोबाइल बंकर, सेना का हेलीकाप्टर और रडार की मदद से अभियान को आगे बढ़ाया गया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
15 of 25
एक-एक कर जब सुरक्षा बल के सभी जवानों को बाहर निकाल लिया गया, तो ठीक 10:05 बजे आतंकियों पर पहला ग्रेनेड हमला किया गया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
16 of 25
एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, एसओजी और जेकेपी की संयुक्त टीम ने आखिरकार 10:40 पर फाइनल असॉल्ट कर दिया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
17 of 25
हमले में शहीद हुए कांस्टेबल के घर जब उनकी शहीदी की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
18 of 25
हमले में घायल जवान से हालचाल पूछते अधिकारी।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
19 of 25
मुठभेड़ में एसडीपीओ समेत सुरक्षा बलों के एक दर्जन जवान जख्मी हुए हैं।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
20 of 25
हमले में मारा गया फिदायीन आतंकी।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
21 of 25
हमले में मारा गया फिदायीन आतंकी।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
22 of 25
टियर गैस, ग्रेनेड और गोलीबारी की बौछार के बीच आतंकी फायरिंग करता हुआ बाहर निकला, जिसे मौके पर ढेर कर दिया गया।
PIX: सेना ने ऐसे ढेर किए फिदायीन हमलावर
23 of 25
हमले में शहीद जवान के शव को कांधा देते डिप्टी सीएम निर्मल सिंह।