फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 20
जम्मू संभांग के कठुआ में थाने पर हमला करने वाले दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। आतंकियों ने कठुआ के राजबाग थाने पर सुबह छह बजे हमला किया था। करीब पांच घंटे चली मुठभेड़ के बाद सेना के जवान आतंकियों को ढेर करने में कामयाब रहे। हमले में चार से छह लोगों के मरने की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

2 of 20
आज सुबह आतंक‌ियों ने कठुआ कस्बे के बाहर राजबाग पुल‌िस स्टेन पर हमला बोला। अचानक हुए हमले से थाने में अफरा-तफरी मच गई। राजबाग थाना जम्मू-पठानकोट हाइवे पर है। सुबह सवा छह बजे आतंकियों ने हमला किया है।
विज्ञापन

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

3 of 20
जम्मू संभाग के इसी थाने पर फिदायीन हमला किया गया है। हमले में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

4 of 20
कठुआ का राजबाग थाना, जिसपर आतंकियों ने फ‌िदायीन हमला किया है। थाने के बाहर सुरक्षाबल तैनात हैं।
विज्ञापन

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

5 of 20
सुरक्षाबलों ने थाने के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया है।
विज्ञापन

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

6 of 20
थाने पर ऊपर मंडराता सेना का हेलिकॉप्टर।
विज्ञापन

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

7 of 20
कठुआ हमले में घायल नागरिक।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

8 of 20
हमले की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने थाने को घेर लिया है और आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है। कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने का भी अंदेशा है। सेना का एक दस्ता घटना स्थल पर पहुंच गया है। सेना फ‌िलहाल आस-पास फंसे लोगों को सुरक्ष‌ित न‌िकाल रही है। थाने में दो फ‌िदायीन हमलोंबरों के छुपे होने की पुष्टि हुई है।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

9 of 20
हमले में शहीद होने वाले जवान का नाम पुरषोत्म लाल है। हमले में एक पंजाब रोडवेज का कंडेक्टर और एक नागरिक लखवीर सिंह पुत्र रूप स‌िंह घायल हुआ है। प्रशासन ने कठुआ के स्कूल और कॉलेजों को बंद करा दिया है और छात्रों की परीक्षाओं को स्‍थगित कर दिया है।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

10 of 20
जानकारी के मुताबिक कठुआ स्थित राजबाग पुलिस थाने में आतंकी सेना की वर्दी में घुसे थे। ये हमलावर पाक‌िस्तान से भारतीय सीमा पर स्थ‌ित हमीरपुर से भारत में दाखिल हुए थे।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

11 of 20
यहां से आतंकी ऑटो ड्राइवर भारत भूषण के (JK08A5795  नंबर) आटो से बॉर्डर से दस किलोमीटर की दूरी तक आए। यहां से दोनों आतंकियों ने दो वाहनों को कब्जे में ‌लिया।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

12 of 20
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही खबर आई थी कि आतंकी भारत में हमले की फिराक में हैं। आज एक बार फिर आतंकियो नें जम्मू को निशाना बनाया। फिलहाल पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

13 of 20
हमले के दौरान एक वाहन चालक आतंकियों के चंगुल से फरार होने में कामयाब रहा। हमले के बाद सेना ने थाने को घेर लिया है और आसपास के इलाके को सील कर दिया है।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

14 of 20
सेना का हेलिकॉप्टर थाने के ऊपर मंडरा रहा है। अभी तक थाने में से आठ लोगों को सुरक्ष‌ित न‌िकाला जा चुका है। कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना है। इन लोगों के न‌िकाले जाने के बाद ही सेना अपना आपरेशन शुरु करेगी।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

15 of 20
यह पुलिस स्टेशन अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है। सुरक्षा बलों ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक को बंद कर दिया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

16 of 20
इस हमले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है, 'इन फिदायीनों ने कल रात सीमा पार से घुसपैठ की और पहले की तरह ही आज सुबह वारदात को अंजाम दिया।' उन्होंने आगे लिखा, 'जम्मू के कठुआ में आतंकियों का सामना कर रहे सुरक्षाबलों के साथ मेरी संवेदना है।'

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

17 of 20
दोनों वाहनों को लेकर आंतकी राजबाग थाने पहुंचे। वाहन चालकों को बंधी बनाकर आतंकी थाने में दाखिल हुए और उन्हें अपराधी बताते हुए रोब गालिब करने लगे। इसी दौरान आतंकियों ने वहां गोलीबारी शुरू कर दी और पूरे थाने को कब्जे में ले लिया।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

18 of 20
सुरक्षाबलों ने आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया है। एक इमरात पर तैनात सुरक्षाबलों के जवान।

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

19 of 20
हमले के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया है जबकि हर वीआईपी वाहन की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जम्मू के कठुआ में फिदायीन हमले की LIVE तस्वीरें

20 of 20
‌हाईवे पर तैनात सुरक्षाबलों का जवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें