कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
Mon, 30 Mar 2015 11:23 AM IST
जम्मू कश्मीर सरकार ने श्रीनगर और संगम में झेलम का जल स्तर खतरे का निशान पार होने के बाद राज्य में बाढ़ घोषित कर दी है।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
झेलम नदी में पानी का स्तर बढ़ने के बाद रविवार की रात को बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
कश्मीर घाटी में भारी बारिश ने एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
श्रीनगर में सुबह चार बजे प्रशासन ने अपने बयान में कहा है कि झेलम के किनारे संगम और राम मुंशी बाग में पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से 18 घरों समेत 44 इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी होने के बाद से श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर में झेलम नदी के किनारे के इलाकों से लोग सुरक्षित जगहों के लिए निकल चुके हैं।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया और रेडियो के ज़रिए टेलीफोन नंबर जारी किए गए हैं।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
साथ ही झेलम के आर पार और किनारों के महत्वपूर्ण इलाकों में राहत शिविर की व्यवस्था की गई है।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
भूस्खलन के कारण जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
जम्मू कश्मीर में सारी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और स्कूलों में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
राजौरी में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटा प्रशासन।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
कश्मीर घाटी में शनिवार से ही भारी बारिश हो रही है। पिछले साल भी सितंबर में बाढ़ आई थी।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
सितंबर में आई बाढ़ ने जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी और राजधानी श्रीनगर को तो लगभग बर्बाद कर दिया था।
कश्मीर में हर तरफ पानी ही पानी, झेलम उफान पर
हजारों लोग बेघर और तबाह हो गए थे। कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई थी।