फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें जन्नत से खूबसूरत हुए जम्मू-कश्मीर की 10 शानदार तस्वीरें

Tue, 17 Jan 2017 04:36 PM IST
ब्यूरोे, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। बीते 24 घंटों में जवाहर टनल पर दो फीट बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

2 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
हाईवे बंद होने से दोनों ओर से हजारों छोटे-बड़े वाहन और यात्री फंस गए हैं। जम्मू संभाग को कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।
विज्ञापन

3 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
बर्फबारी के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं। कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा भी बाधित रही। घाटी में रेल सेवा स्थगित रही।

4 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
त्रिकुटा पहाड़ियों पर भी जमकर बर्फबारी हुई है। श्री माता वैष्णो देवी भवन  मार्ग और भवन पर सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी से बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

5 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
कश्मीर के साथ ही जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ मैदानों में बारिश भी हुई। इससे रियासत भर में पारा लुढ़क गया है और रियासत को कड़ाके की ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन

6 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कश्मीर में फिर बर्फबारी होगी। इसका असर जम्मू और लद्दाख में भी रहेगा। आगामी 21-22 जनवरी को भी भारी बर्फबारी की आशंका है। 
विज्ञापन

7 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया, श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक शरद कुमार के अनुसार सुबह खराब मौसम से पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं। 

8 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बीते 24 घंटों में श्रीनगर में 7.4 सेंटीमीटर, काजीगुंड में 25.4, पहलगाम में 3.5, कुपवाड़ा में 2, कोकरनाग में 7.5, गुलमर्ग में 5.3, बनिहाल में 30.5, बटोत में 19.0, भद्रवाह में 33.5 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। 

9 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
जम्मू संभाग के पर्यटक स्थल पत्नीटाप में ढाई फीट, नत्थाटाप में पांच फीट, भद्रवाह में दो फीट बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन

10 of 10
Kashmir Snowfall - फोटो : PTI
जिला कठुआ के बनी और लोहाई मल्हार में कई इलाकों में चार से पांच फुट तक बर्फ की चादर बिछ गई है। जिला उधमपुर, राजोरी और पुंछ के पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें