फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूदी कार से पुलवामा को फिर दहलाना चाहते थे आतंकी, इस तरह टली बड़ी घटना, देखें वीडियो

Thu, 28 May 2020 10:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आतंकियों के मंसूबे नाकाम - फोटो : भारतीय सेना
सुरक्षाबलों ने पुलवामा में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। जिले के राजपोरा इलाके से आईईडी बरामद हुई है। यह आईईडी एक सैंट्रो कार से बरामद हुई है। आतंकियों ने एक बार फिर हमले को अंजाम देने के लिए कार का इस्तेमाल किया था। साल 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर जो आतंकी हमला किया गया था उसमें भी आतंकियों ने कार का इसी तरह इस्तेमाल किया था।
 


 
विज्ञापन

2 of 5
आतंकियों के मंसूबे नाकाम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलवामा के राजपोरा रोड पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एक आतंकी इस कार को चला रहा था। पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने शक होने पर इस कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की और फरार हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
आतंकियों के मंसूबे नाकाम - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबलों ने गाड़ी की जांच की तो उसमें आईईडी बरामद हुई। जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया है।

4 of 5
आतंकियों के मंसूबे नाकाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं कार की जांच करने के दौरान पता चला है कि कार पर नंबर प्लेट फर्जी लगी थी। लगी हुई नंबर प्लेट दोपहिया वाहन की है। जोकि कठुआ जिले में रजिस्टर्ड थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकियों के मंसूबे नाकाम - फोटो : अमर उजाला
उधर, सुरक्षाबलों को कल यानी कि बुधवार को इलाके में ऐसी कार होने की सूचना मिली थी। आईजीपी कश्मीर ने कहा कि पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ व सेना को समय पर इनपुट मिलने और कार्रवाई करने से एक बड़ी घटना टल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें