पाकिस्तानी सीमा से सटी जम्मू-कश्मीर की रणबीर नहर में सफाई का काम चल रहा है। इस कार्य को जम्मू-कश्मीर सिंचाई विभाग बीएसएफ की निगरानी में अंजाम दे रहा है। नहर की सफाई होने से सीमावर्ती किसानों को खेती करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि नहर की सफाई के काम में पाकिस्तान बाधा उत्पन्न कर रहा था। इसी कारण बीएसएफ को मोर्चा संभालना पड़ा।