फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः होली पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन

Mon, 02 Mar 2020 04:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुविधाजनक सफर देने के लिए उत्तर रेलवे ने तैयारी कर ली है। रेलवे ने एक मार्च से 13 मार्च तक दिल्ली और वाराणसी के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। दोनों ट्रेनें श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से चलेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
ट्रेन संख्या 04612 एक से आठ मार्च तक श्री माता वैष्णो देवी से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04611 मंगलवार तीन मार्च से 10 मार्च तक वाराणसी से चलेगी। यह ट्रेन उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जलंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों और से रुकेगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
वहीं ट्रेन संख्या 04401/04402 आनंद विहार (टर्मिनल) से माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04401 आनंद विहार से वैष्णो देवी के लिए सोमवार और गुरुवार को 2 मार्च से 12 मार्च तक चलेगी।

 

4 of 5
ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ वैष्णो देवी से आनंद विहार के लिए ट्रेन 04402 तीन से 13 मार्च तक चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशन पर होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
जम्मू से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली ट्रेन संख्या 19027-19028 विवेक एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त स्लीपर बोगियां लगाई हैं। यह बोगियां 6 से 30 मार्च तक ट्रेन में रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें