फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंग में रंगा जम्मू, युवाओं ने जमकर की मस्ती, तस्वीरें

Mon, 13 Mar 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
holi - फोटो : Amar Ujala
दिन चढ़ने के साथ बढ़ता शोरगुल। सीटियों की गूंज। तिरंगों के साथ देशभक्ति का जयघोष। उड़ते गुलाल के साथ उत्साह और जोश। संडे की छुट्टी के साथ होली पर शहर में ऐसा ही नजारा था। 
विज्ञापन

2 of 7
holi - फोटो : Amar Ujala
सुबह से ही गली मोहल्लों में होली का शोरगुल शुरू हो गया था। सीटियों की गूंज के साथ युवाओं की टोलियां आगे बढ़ती रहीं, जो सामने आया उसे रंगों में रंग दिया गया। हालांकि, साफ मौसम के बावजूद ठंड का भी खूब अहसास हो रहा था। लेकिन होली के शौकीन ने छतों से पानी की बौछारें करना नहीं छोड़ीं। 
विज्ञापन

3 of 7
holi - फोटो : Amar Ujala
चौक-चौराहों पर डीजे की धुनों पर रंगों के साथ जमकर होली का जश्न मनाया गया। रंग बरसे भीगे चुनरवाली... अंग से अंग मिलाना... और भोजपुरी होली के गीतों पर युवा झूमते रहे। बच्चों में होली को लेकर ज्यादा उत्साह रहा। होली मनाने के लिए बच्चों ने ढेर सारी तैयारी करके रखी थीं। दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों को रंग लगाने के साथ मुंह मीठा करवाकर होली की बधाई दी गई। 

4 of 7
holi - फोटो : Amar Ujala
रंगों में पारंपरिक रंगों के साथ स्प्रे के रंगों का जमकर प्रयोग हुआ। इस बार हर्बल रंगों को ज्यादा तवज्जो दी गई। मोटरसाइकिलों पर एक हाथ में गुब्बारे और दूसरे हाथ में रंग पकड़े युवाओं का जोश देखते ही बना। 
विज्ञापन

5 of 7
holi - फोटो : Amar Ujala
युवकों के साथ युवतियों पर भी होली का रंग खूब चढ़ा। कई टोलियों में युवतियां शामिल होकर होली का जश्न मनाती दिखीं। घरों में भी परिवार के सदस्यों के साथ युवतियों और महिलाओं ने खूब होली खेली। शहर के विभिन्न होस्टलों में भी होली का नशा छाया रहा। 
विज्ञापन

6 of 7
holi - फोटो : Amar Ujala
मोबाइल पर इंटरनेट सेवा आन करते ही सोशल साइटों पर रविवार को होली की बधाई देने वालों का तांता लग गया था। कई अच्छे कमेंट के साथ देश विदेश से अपनों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं। लोगों की सुबह जब नींद खुली तो मोबाइल की सोशल साइटों में होली के ढेर सारे मैसेज पड़े हुए थे। दिल को छू ले वाले मैसेजों के साथ होली से जुड़ी तस्वीरों ने माहौल को खुशनुमा बनाया। इन साइटों पर दिनभर दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
holi - फोटो : Amar Ujala
होली पर सनातन धर्म नाटक समाज दीवाना मंदिर की ओर से रविवार दोपहर को पारंपरिक झांकी निकाली गई। रानी पार्क से शुरू होकर झांकी मोती बाजार, पक्का डंगा, जैन बाजार, लिंक रोड आदि क्षेत्रों से होती हुई वापस रानी पार्क में संपन्न हुई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने शहरवासियों के साथ होली खेली। झांकी के साथ बड़ी संख्या में युवाओं की टोलियां शामिल रहीं। इस बीच ढोल की थाप पर युवा झूमते रहे। पुराने शहर में कई बाजारों से झांकी का रंगों के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता युद्धवीर सेठी, अनिल मासूम, गुरदास शर्मा, हरभजन सिंह, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें