फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: होली पर जम्मू में गूंजे 'भारत माता की जय' के जयकारे

Thu, 24 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
holi - फोटो : अमर उजाला
हवा में लहराते तिरंगों के साथ देशभक्ति के लगते जयघोष। चारों ओर उड़ता गुलाल। उत्साह और जोश। सड़कों पर युवाओं का शोरगुल। सीटियों की गूंज। बुधवार को शहर की होली का कुछ ऐसा ही नजारा था। 
विज्ञापन

2 of 10
holi - फोटो : अमर उजाला
क्या बच्चे क्या बड़े हर कोई प्यार का प्रतीक और खुशबू के इस पर्व में शामिल हुआ। सूर्य की पहली किरण के साथ शुरू हुआ रंगों के साथ मस्ती करने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। रंगों के शौकीनों का मौसम ने भी पूरा साथ दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
holi - फोटो : अमर उजाला
गली मोहल्लों में होली का शोरगुल तड़के ही शुरू हो गया था। युवाओं की टोलियों सीटियों की गूंज के साथ आगे बढ़त रही और रास्ते में जो मिला उसे रंग दिया गया। छतों से पानी की बौछारें गिरती रहीं। 

4 of 10
holi - फोटो : Amar Ujala
कई चौराहों पर डीजे की धुनों पर रंगों के साथ जमकर होली का जश्न मनाया गया। रंग बरसे बिगे चुनर वाली..अंग से अंग मिलाना.. जैसे होली के गीतों पर युवा झूमते रहे। बच्चों में होली को लेकर ज्यादा उत्साह रहा। 
विज्ञापन

5 of 10
holi - फोटो : अमर उजाला
होली मनाने के लिए बच्चों ने ढेर सारी तैयारी करके रखी थी। दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों को रंग लगाने के साथ मुंह मीठा करवाकर होली की बधाई दी गई। 
विज्ञापन

6 of 10
holi - फोटो : अमर उजाला
रंगों में पारंपरिक रंगों के साथ सप्रे के रंगों का जमकर प्रयोग हुआ। मोटरसाइकिलों पर एक हाथ में गुब्बारे और दूसरे हाथ में रंग पकड़े युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन

7 of 10
holi - फोटो : holi
होली पर बधाई देने में सोशल साइटों ने अहम भूमिका निभाई। देश विदेश से अपनों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं। बुधवार सुबह जब नींद खुली तो मोबाइल की सोशल साइटों में कई होली के मैसेज पड़े हुए थे। 

8 of 10
holi - फोटो : अमर उजाला
दिल को छू ले वाले मैसेजों के साथ होली से जुड़ी तस्वीरों ने माहौल को खुशनुमा बनाया। इन साइटों पर दिनभर दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

9 of 10
holi - फोटो : अमर उजाला
होली पर युवकों के साथ युवतियां भी रंगों के साथ झूमी। शहर के विभिन्न हास्टल में होली का नशा छाया रहा। मेडिकल कालेज के गर्ल्स हास्टल में होली का नजारा देखते ही बना।
विज्ञापन

10 of 10
holi - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल छात्राओं ने होली के रंगों के साथ एक दूसरे को बधाई दी। इस बीच शहर की सड़कों पर शोरगुल में युवतियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें