सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शुक्रवार को आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का अकाउंट हैक हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
HIZB
- फोटो : Social Media
इसके बाद उस अकाउंट से भारत के समर्थन और पाकिस्तान विरोधी कई ट्वीट किए गए। हैकरों ने अलगाववादियों पर भी जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
3 of 7
HIZB
- फोटो : Social Media
हिजबुल के ट्विटर अकाउंट पर अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ चेयरमैन यासीन मलिक, हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैय्यद अली शाह गिलानी का विरोध और अलोचना के कई ट्विट किए गए।
4 of 7
HIZB
- फोटो : Social Media
एक ट्विट में हैकरों ने लिखा कि गिलानी नवाज शरीफ के हाथों की कटपुतली है, जिसने मुझे और हिज़्ब को भी पैसा और पाकिस्तान में ज़मीन देने की लालच से भ्रष्ट करने की कोशिश की थी। मैं कश्मीर के लोगों को खुले तौर पर गिलानी और यासीन मलिक जैसे लोगों की निंदा करने की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
5 of 7
HIZB
- फोटो : Social Media
वहीं एक दूसरे ट्वीट में गिलानी को कश्मीर में फैली अशांति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके बच्चों को पैसे वाला बताया गया।
विज्ञापन
6 of 7
HIZB
- फोटो : Social Media
वहीं ट्वीट में कश्मीर में शांति के लिए बातचीत की बात कही गई और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया गया।