फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें में देखिए किस तरह जांबाजों ने कश्मीर में लश्कर के 2 आतंकियों को किया ढेर

Sat, 11 Mar 2017 12:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
encounter - फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों ने वीरवार को मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन

2 of 8
encounter - फोटो : PTI
इस दौरान मुठभेड़ स्थल के आस-पास पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने आतंकियों को भागने में मदद करने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों पर पथराव किया। हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 8
encounter - फोटो : PTI
हिंसक झड़पों में दो युवक भी मारे गए। हिंसक प्रदर्शनों के दौरान आतंकियों की ओर से भीड़ में से सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं गईं जिसमें दो जवान जख्मी हो गए हैं।

4 of 8
encounter
जिले के पदगामपोरा गांव में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना वीरवार सुबह सुरक्षा बलों को मिली। इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 55 राष्ट्रीय रायफल्स ने सुबह पांच बजे इलाके की घेराबंदी की। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। 
 
विज्ञापन

5 of 8
encounter - फोटो : ANI
आठ घंटे से अधिक समय तक चली इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। दोनों आतंकी लश्कर के थे और ए प्लस श्रेणी में आते थे। इनकी पहचान मोहम्मद शफी वागे उर्फ एहसान (2014 से दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय) और जहांगीर अहमद गनेई उर्फ सैफुल्ला (2015 से दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय) के तौर पर हुई है। दोनों पुलवामा के थे। मारे गए आतंकियों से दो एके 47 राइफल और कुछ अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
encounter - फोटो : ANI
दोनों आतंकी दक्षिणी कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के अलावा मध्य और दक्षिणी कश्मीर में हुई कई बैंक लूट और बंदूकें छीनने की घटनाओं में शामिल रहे हैं। आने वाले चुनावों से दूर रहने के लिए लोगों को भड़काने के साथ ही युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए तैयार करते थे।
विज्ञापन

7 of 8
encounter - फोटो : ANI
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा बलों का यह दूसरा बड़ा आपरेशन रहा। गत शनिवार को जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी था। हालांकि, मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। सेना के एक मेजर समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान और पुलिस का एक जवान भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हिंसक प्रदर्शनों के दौरान दो युवकों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने परिवारवालों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि युवा हिंसा के चक्र में फंस रहे हैं। इससे पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें