जम्मू-कठुआ नेशनल हाईवे पर हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम से पुलिस, सेना व सुरक्षा बलों को नाके लगाकर गहन जांच के निर्देश मिलने के बाद हाईवे पर हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की आशंका को लेकर भी शनिवार शाम से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को सरोर टोल प्लाजा पर कश्मीर जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। रात को भी चेकिंग अभियान जारी था।