फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST इफेक्ट: माता वैष्णों देवी जाने वाले हेलीकॉप्टर के किराए घटे

Fri, 07 Jul 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 8
vaishno Devi - फोटो : Demo Photo
राज्य सरकार की ओर से हेलीकाप्टर सेवाओं पर सर्विस टैक्स हटा लिए जाने से मां वैष्णो देवी तथा अमरनाथ यात्रियों के लिए हेलीकाप्टर किराए में कटौती की गई है। 
विज्ञापन

2 of 8
AMARNATH YATRA 2017 - फोटो : Demo Photo
अमरनाथ यात्रियों के लिए नीलग्राथ-पंजतरणी सेक्टर में 192 रुपये की कटौती की गई है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Demo Photo
अब श्रद्धालुओं को 1715 रुपये के बजाय 1523 रुपये देना होगा। यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

4 of 8
helicopter - फोटो : Demo Photo
इसी तरह से इसी प्रकार पहलगाम-पंजतरणी सेक्टर में 300 रुपये की कमी की गई है। श्रद्धालुओं को 2950 रुपये के स्थान पर 2650 रुपये देना होगा।
विज्ञापन

5 of 8
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI
राज्य सरकार की ओर से सर्विस टैक्स हटाए जाने के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला तथा माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत साहू को हेलीकाप्टर किराए की समीक्षा करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Demo Photo
वहीं माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा तथा सांझी छत के बीच किराए में 120 रुपये की कटौती की गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
Chopper
अब श्रद्धालुओं को एक ओर से 957 रुपये किराया देना होगा। पहले 1077 रुपये देना होता था। 
विज्ञापन

8 of 8
website
दोनों की श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। किराया संबंधी सूचना दोनों ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें