श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। लोग बाबा के दर्शन के लिए दूर-दराज से अमरनाथ पहुंच रहे हैं। लेकिन कुछ शिव भक्तों ने दावा किया है कि उन्होंने इस वर्ष की यात्रा शुरू होने से पहले ही पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Amarnath Yatra 2017
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने दर्शन से जुड़ी तस्वीरों को अमर उजाला के साथ साझा किया है। इन भक्तों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक शिवलिंग का आकार काफी बड़ा है।
विज्ञापन
3 of 5
Amarnath Yatra 2017
- फोटो : Amar Ujala
पंजाब से आए इन भक्तों का दावा है कि उन्होंने ये तस्वीरें एक सप्ताह पहले खींची हैं। साफ मौसम के बीच उन्होंने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में जाकर इस वर्ष के पहले साक्षात दर्शन किए हैं। इन शिव भक्तों के अनुसार गत 29 अप्रैल से 4 मई के बीच आठ लोगों का एक जत्था पवित्र गुफा पर गया था। यात्रा के दौरान कई मनमोहक दृश्यों को कैमरे में कैद किया गया है।
4 of 5
Amarnath Yatra 2017
- फोटो : Amar Ujala
उनके अनुसार बाबा बर्फानी के साथ-साथ माता पार्वती और पुत्र गणेश भी साक्षात प्रकट हुए हैं। दर्शन कर लौटे भक्तों ने बताया कि पहलगाम से पवित्र गुफा तक के ट्रैक पर अभी भी पांच फुट से अधिक बर्फ मौजूद है। इस वर्ष हुई भारी बर्फबारी के चलते बाबा बर्फानी का आकार विशाल हुआ है।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबा बर्फानी यात्रा के आखिरी तक विराजमान रह सकते हैं। यात्रा के लिए अब तक देशभर में एक लाख तीस हजार यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। यात्रा में सुरक्षा और अन्य दूसरे पहलुओं को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रशासनिक और बोर्ड अधिकारियों की निरंतर बैठकें बुलाई जा रही हैं।