फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आसमान से बरसी 'चांदी', देखिए बर्फबारी की ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

Thu, 07 Nov 2019 11:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित पहाड़ों पर भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां यातायात में लोगों को दिक्कत आ रही है वहीं श्रीनगर में यातायात और टेलीफोन सेवाएं ठप हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी का माहौल है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने की घोषणा के बाद पर्वतीय इलाकों में बुधवार को पहली बार इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

3 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊंचाई वाले स्थानों पर लगभग दो फुट बर्फ गिरी, जबकि तंगदूरी इलाके में 1.5 फुट बर्फबारी हुई। 

 

4 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में 5 से 8 नवंबर के बीच मौसम बिगड़ने और बर्फबारी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

5 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
ताजा बर्फबारी व बारिश से मैदान से पहाड़ों तक तापमान में भारी कमी आई है और घाटी पूरी तरह ठंड की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन

6 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बुधवार सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई। 

 
विज्ञापन

7 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
इस बीच गुलमर्ग में आज लगभग 150 पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

8 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई।

9 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
बुधवार तड़के सुबह से ही जहां एक ओर श्रीनगर के साथ- साथ घाटी के मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। 

 

10 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
वहीं, गुलमर्ग के साथ-साथ अन्य ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीत लहर का असर देखने को मिला और लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आए।

11 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
गुलमर्ग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया, जबकि लेह का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। 


 

12 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
गुलमर्ग का अधिकतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस।

 

13 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
पहलगाम का अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

14 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


 
विज्ञापन

15 of 15
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
 
शहर       अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग     माइनस 0.6               माइनस  2.2
   पहलगाम           6.5                         4.5
श्रीनगर             10.5                           5.4
लेह               12.5                 माइनस 3.6
जम्मू             26.8                           17.7
कटड़ा         21.6                           15.2
बनिहाल       17.4                             7.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें