फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी बनी आफत, मकान गिरने से किशोरी की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से घायल

Wed, 08 Jan 2020 07:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में आसमान से गिर रही बर्फ आफत बनने लगी है। जिला कठुआ की बिलावर तहसील के मल्हार क्षेत्र में बर्फबारी के कारण एक कच्चे मकान के गिर जाने से उसके नीचे दब जाने से 14 वर्षीय किशोरी मनीषा की मौत हो गई। इस घटना में मृतका की मां चंचला देवी (45) और बहल शीला देवी (19) गंभीर रूप से घायल हो गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के तीसरे दिन दोपहर बाद खुलने से रास्ते में फंसे वाहनों को घाटी के लिए रवाना किया गया, लेकिन शाम को दोबारा जवाहर टनल, पटनीटॉप, नत्थाटॉप सहित कश्मीर के कई  हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
खराब रोशनी के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। बर्फबारी और भूस्खलन के कारण विभिन्न जिलों में कई संपर्क मार्गों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। जम्मू में मौसम साफ होने पर धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। लेकिन 12 और 13 जनवरी को दोबारा कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।  

 

4 of 5
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई हिस्सों में फिसलन बढ़ी है। जिला उधमपुर के रामनगर में बर्फबारी के कारण बसंतगढ़-डुडू मार्ग बंद रहा। किश्तवाड़ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए उपायुक्त ने लोगों से जरूरी एहतियात बरतने को कहा है। भद्रवाह में 6.2 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में मौसम साफ होने के बाद दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री गिरकर 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बटोत सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7, बनिहाल में शून्य (0.0) और कटड़ा में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई हिस्सों में भी बर्फबारी हुई। काजीकुंड में 1.6, पहलगाम में 1.5, कुपवाड़ा में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें