फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बना मौसम, तीसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, हजारों पर्यटक व वाहन फंसे, राहत कार्य जारी

Wed, 08 Jan 2020 02:55 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में चौथे दिन भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। आफत बने मौसम से तीसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी और रामबन के कई इलाकों में भूस्खलन से हजारों वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। मौसम विज्ञान के मुताबिक बुधवार को कुछ हिस्सों में बारिश को छोड़कर मौसम में सुधार आया है, लेकिन 12-13 जनवरी को फिर मौसम बिगड़ेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी के भवन, भैरो घाटी और त्रिकुटा पहाड़ियों पर हिमपात से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप रही, मगर बुधवार को मौसम साफ होने पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई। मंगलवार को जम्मू एयरपोर्ट से दिल्ली, श्रीनगर, ग्वालियर जाने वाली फ्लाइटें रद्द करने से यात्रियों को परेशानी हुई। कश्मीर शीतलहर के साथ जम्मू संभाग में बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
यहां हुआ हिमपात 
उधमपुर में बारिश और पटनीटॉप और नत्थाटाप के साथ भद्रवाह में हिमपात हुआ। मंगलवार को जम्मू में दिनभर रुक रुककर बारिश हुई। यहां दिन का तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। कठुआ, राजोरी, पुंछ, डोडा के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग में बटोत न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। 

4 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, बनिहाल में माइनस 0.2 और कटड़ा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कई दिन से लेह में दिन का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
स्थान     न्यूनतम तापमान 
लेह          माइनस  11.0
गुलमर्ग     माइनस   6.0
पहलगाम  माइनस  3.9
श्रीनगर     माइनस   0.5 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें