फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: पुंछ में बिजली गिरने से तीन की मौत, इलाके में मातम का माहौल

Wed, 22 Jul 2020 09:53 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इसी दौरान पुंछ जिले के सुरनकोट स्थित पीरपंजाल के पहाड़ों पर एक ढोक पर बिजली गिरने से दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि रामबन में बारिश के कारण मोड़ घोड़ी इलाके में पस्सियां गिरने से मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
बीच में साढ़े ग्यारह बजे कुछ देर के लिए यातायात बहाल हुआ लेकिन पस्सियां गिरने के बाद शाम सात बजे तक यातायात दोबारा शुरू नहीं हो सका। उधर, रामनगर से उधमपुर को जोड़ने वाला मार्ग पस्सियां गिरने से 15 घंटे बंद रहा। बारिश के कारण जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के कई इलाकों में यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
पुंछ से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पीरपंजाल के पहाड़ों में स्थित गुमसर ढोक क्षेत्र में बिजली गिर गई। इस दर्दनाक घटना में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपती का छोटा बच्चा झुलस गया।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान मोहम्मद हिसाक (35) और जरीना अख्तर (35) निवासी गांव लठूंग और जावेद अहमद (38) निवासी गांव लासा के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इन दिनों पीरपंजाल के पहाड़ों पर गुज्जर और बक्करवाल समुदाय के हजारों लोग जानवरों के साथ डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
रामबन जिले के मोड़ घोड़ी इलाके में तेज बारिश के दौरान पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
 

यह भी पढ़ेंः पायलट की बगावत के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम और उमर आमने-सामने, अब्दुल्ला बोले- अब बहुत हुआ मिस्टर बघेल


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें