फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, हिमपात के चलते मुगल रोड पर यातायात बाधित

Wed, 11 Dec 2019 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में शीत लहर और घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। घने कोहरे के चलते चौथे दिन भी श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को लो विजिबिलिटी के चलते रद्द करना पड़ा। घने कोहरे ने लोगों के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय वाहन चलाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आज यानी कि बुधवार को हुई बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात बाधित हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं मौसम विभाग ने 10 से 14 दिसंबर तक घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कश्मीर में फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिर घाटी में एक बार भीषण बर्फबारी होने की आशंका है। इसके चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
अगर तापमान की बात करें तो मंगलवार को भी कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में सभी जिलों में शून्य डिग्री से नीचे पारा दर्ज किया। श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम के मिजाज के कारण घाटी में लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। खास कर बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।

4 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वो खुद को गर्म रखें और कोहरे में अपने चहरे को ढककर घरों से निकले। मौसम की इन परिस्थितियों के कारण जहां एक ओर स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं घाटी घूमने आए पर्यटक सर्दी के बावजूद इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
डल झील के किनारे अपनी दुकान चला रहे हुसैन ने कहा कि कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। ठंड के कारण ग्राहक कम आते हैं। ठंड बहुत बढ़ गई है काम पर काफी असर पड़ा है। वहीं कश्मीर आए पर्यटक यह तो मानते हैं कि ठंड काफी है मगर इस मौसम का मजा लेते भी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें