फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः घराना वेटलैंड पहुंचे ‘राजहंस’, हेडेड गीज को खुद के बीच पाकर खिले पर्यटकों के चेहरे

Sun, 15 Dec 2019 04:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
तालाब में अठखेलियां करते पक्षी - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे घराना वेटलैंड में इस मौसम में पहली बार प्रवासी पक्षी जिसमें बार हेडेड गीज (राजहंस) पहुंचे हैं। इन्हें तालाब में उतर विचरण करते हुए देखा जा सकता है। हर वर्ष सर्दी शुरू होने पर अक्तूबर-नवंबर तक यहां पर हजारों की संख्या में विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तालाब में अठखेलियां करते पक्षी
इस बार घराना वेटलैंड में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में राजहंस जिसे बार हेडेड गीज नाम से भी जाना जाता है, शनिवार को तालाब में घूमते देखे गए। वेटलैंड में पहली बार राजहंस उतरने पर वन्यजीव संरक्षण विभाग के कर्मियों का कहना है कि कई दिनों से राजहंस प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए यहां पर्यटक पहुंच रहे थे, लेकिन इनकी झलक नहीं दिख रही थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
तालाब में अठखेलियां करते पक्षी
शनिवार को राजहंस का एक झुंड पहली बार तालाब में विचरण करते हुए देखा गया और उम्मीद जताई गई कि आने वाले दिनों में राजहंस प्रवासी पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

4 of 5
तालाब में अठखेलियां करते पक्षी
गांव के पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि ग्रे रंग के यह पक्षी हजारों की संख्या में यहां पहुंचे हैं। जो तालाब में अठखेलियां कर रहे हैं। इन्हें देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजहंस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इन दिनों अन्य प्रजातियों के पक्षी तालाब में मौजूद हैं। जो काफी दिनों पहले यहां पर पहुंचे हैं। अब बार हेडेड गीज पक्षी के यहां पहुंचने पर इसे देखने के लिए पर्यटकों व पक्षी प्रेमियों में बढ़ोतरी होगी जो पहले नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें