फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बीता साल बना आतंकियों का काल, 46 टॉप आतंकी कमांडर समेत 225 किए ढेर, 60 जवान वतन पर कुर्बान

Fri, 01 Jan 2021 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
security forces - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 में जहां पूरी विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था, वहीं पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की सप्लाई करने में लगा था। बीते वर्ष में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 225 आतंकी को मार गिराया है, जिनमें बड़ी संख्या में आतंकी ने सीमा पार से घुसपैठ कर यहां आए थे। प्रदेश में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ 100 सफल ऑपरेशन किए। 
 
विज्ञापन

2 of 8
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
इनमें 90 कश्मीर, जबकि 18 जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में हुए। इन ऑपरेशनों में 207 आतंकी कश्मीर और 18 जम्मू संभाग में मारे गिराए। वीरवार को पुलिस मुख्यालय जम्मू में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने प्रेस वार्ता कर वर्ष 2020 में आतंकियों के खिलाफ चलाए सफल ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच पुलिस, सीआरपीएफ  और सेना के संयुक्त आतंकविरोधी अभियानों में बड़ी सफलता मिली है।
 
विज्ञापन

3 of 8
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
डीजीपी ने कहा कि वर्ष 2020 लॉ एंड ऑर्डर के मामले में काफी अच्छा साबित हुआ है। 2019 के मुकाबले इस स्थिति सुधरी है। वर्ष 2019 में 584 घटनाएं हुईं थीं, जो इस बार 143 तक सीमित हो गईं, कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। डीजीपी ने कहा कि आतंक विरोधी अभियानों में एए और ए प्लस क्षेत्री के 46 आतंकी कमांडर मार गिराए हैं और अब आतंकी संगठनों के पास कमांडर नहीं बचे हैं। हालांकि 2019 के मुकाबले में आतंकवादियों की भर्ती ज्यादा हुई है। 
 

4 of 8
security forces - फोटो : बासित जरगर
इस दौरान 46 आतंकियों को गिरफ्तार किया, जबकि 76 आतंकियों को ज्वाइनिंग के तीन महीने के अंदर ही मार गिराया। इसमें दो दर्जन के करीब ऐसे मामले भी हैं जहां युवाओं के खिलाफ बिना कोई कानूनी कार्रवाई के उन्हें मूख्य धारा में शामिल किया है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
security forces - फोटो : बासित जरगर
आतंक विरोधी अभियानों में पुलिस के 16, जबकि आर्मी और सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हुए है। वहीं, 38 लोगों को आतंकियों ने अपनी गोली का शिकार बनाया है। इनमें एसपीओ और विभिन्न राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सीजफायर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पिछले दो वर्षों की तुलना में घुसपैठ में कमी आई है।

 
विज्ञापन

6 of 8
संदिग्ध लोगों के पास से मिले हथियार - फोटो : अमर उजाला
नंबर गेम-आतंक पर अंकुश
- 635 आतंकियों के मददगार पकड़े, 56 पर पीएसए लगाया
- 426 हथियार विभिन्न ऑपरेशनों में पकड़े
- 100 से अधिक लोगों के 36 माड्यूल ध्वस्त
- 12 आतंकियों ने ऑपरेशन बीच आत्मसमर्पण किया
 
विज्ञापन

7 of 8
सुरक्षाबल - फोटो : PTi
विभिन्न अपराधों में 26,879 मामले दर्ज
एक साल में पूरे प्रदेश में 26 हजार 879 मामले विभिन्न अपराधों से जुड़े दर्ज हुए। इनमें जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में 13-13 हजार मामले दर्ज हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए आठ महिला थाने शुरू किए। इसके अलावा वन स्टाप सेंटर भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
security forces - फोटो : बासित जरगर
ट्रैफिक पुलिस ने 3.72 लाख चालान कर 17 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटाया। 2071 युवा 2021 में पुलिस में शामिल होगे। इसमें पांच डिप्टी एसपी, 583 सब इंस्पेक्टर और 1483 कांस्टेबल शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें