फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Handwara Encounter: कर्नल का फोन उठाकर आतंकी बोला था- अस्सलाम वालेकुम, जानिए कब-क्या हुआ

Sun, 03 May 2020 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली/ प्रशांत कुमार द्विवेदी, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद कर्नल आशुतोष - फोटो : अमर उजाला
उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। हंदवाड़ा के चंजी मोहल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है। इस ऑपरेशन को 21 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम अंजाम दे रही थी।
 


आगे की स्लाइड मेंः कर्नल का फोन उठाकर आतंकी बोला था- अस्सलाम वालेकुम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हंदवाड़ा मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
सेना की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकियों की मौजूदी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकी एक घर में मौजूद थे और उस घर में रहने वाले लोगों को बंधक भी बना रखा था। शनिवार शाम करीब 3 बजकर 30 मिनट पर कर्नल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने घर में घुसकर बंधक बनाए गए लोगों को बचाने में सफलता पाई। हालांकि इस दौरान आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग हो रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद कर्नल आशुतोष - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक जवानों के उस घर से निकलते समय आतंकियों ने उनको फिर से निशाना बनाना शुरू किया। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान जवानों का उनकी टीम से संपर्क टूट गया। कई प्रयासों के बावजूद टीम के साथ संपर्क स्थापित नहीं हो सका। इसी दौरान कर्नल आशुतोष शर्मा के फोन पर कॉल की गई। जिसे एक आतंकी ने उठाया और बोला अस्सलाम वालेकुम। इसके बाद विशेष सुरक्षाबलों को ऑपरेशन में शामिल किया गया।

 

4 of 5
हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद कर्नल आशुतोष - फोटो : अमर उजाला
चूंकि कर्नल आशुतोष शर्मा के नेतृत्व वाली टीम अंदर थी। साथ ही संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। इसलिए सुरक्षाबलों ने अत्यधिक सावधानी बरती ताकि उन्हें नुकसान न पहुंचे। लेकिन आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुककर गोलाबारी होती रही। बारिश और अंधेरे के कारण ऑपरेशन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसी दौरान भागने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद जवान - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस ऑपरेशन में सीओ 21-आरआर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, पुलिस सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन सहित मूल टीम के सभी पांच सदस्य शहीद हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें